Live TV
Search
Home > जॉब > IBPS RRB PO Admit Card 2026: जारी हुआ ऑफिसर स्केल-I का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB PO Admit Card 2026: जारी हुआ ऑफिसर स्केल-I का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB PO Admit Card 2026: IBPS RRB PO Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. जिन्होंने ऑफिसर स्केल-I भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By:
Published: November 9, 2026 17:53:52 IST
Last Updated: November 9, 2026 17:53:52 IST

Mobile Ads 1x1

IBPS RRB PO Admit Card 2026: बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB PO Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर स्केल-I भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 9 नवंबर 2026 को जारी किया गया है.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4,256 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की प्रीलिम्स परीक्षा नजदीक है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

21 और 22 नवंबर को होगी प्रीलिम्स परीक्षा

IBPS RRB PO 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मेन्स परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होनी है. उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा से पहले इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे ऑनलाइन अपना कॉल लेटर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CRP RRBs-XV से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Officer Scale-I Preliminary Admit Card के लिंक को चुनें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा. इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य पहचान पत्र शामिल हो सकते हैं. एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जरूर जांच लें. किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते IBPS से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

MORE NEWS