<
Categories: जॉब

Income Tax Vacancy: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी पाने का बढ़िया अवसर, नहीं देना होगा लिखित परीक्षा, 81100 है सैलरी

Sarkari Naukri 2026 Income Tax Recruitment 2026: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Income Tax Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इनकम टैक्स मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 97 रिक्त पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि यह भर्ती मेधावी खिलाड़ियों (Sports Quota) के लिए आयोजित की जा रही है. इसमें किसी भी तरह का कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. अगर भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इनकम टैक्स की इस भर्ती में निम्नलिखित पद शामिल हैं:
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II – 12 पद
टैक्स असिस्टेंट – 47 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) – 38 पद

फॉर्म भरने की योग्यता (Eligibility Criteria)

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है:
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से 12वीं पास होना अनिवार्य है.
टैक्स असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
MTS: उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) होना आवश्यक है.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) द्वारा तय किए गए स्पोर्ट्स प्रेफरेंस नियमों के आधार पर किया जाएगा.
पहली प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जाएगी जिन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की मान्यता के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया हो. इसके बाद अन्य स्तरों के खिलाड़ियों पर विचार किया जाएगा.

आवेदन करने के लिए देना होगा शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क: 200 रुपये
शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड में करना होगा.
पेमेंट का प्रूफ आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करना अनिवार्य है.

यहां देखें आवेदन शुल्क और नोटिफिकेशन
Income Tax Recruitment 2026 अप्लाई करने का लिंक
Income Tax Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आवेदन से जुड़ी ज़रूरी बातें

उम्मीदवार एक ही आवेदन फॉर्म में एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है. एक से ज़्यादा एप्लीकेशन सबमिट करना सख्त मना है. ऐसा करने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे. अगर उम्मीदवार एक से अधिक खेलों में भाग ले चुका है, तो वह सिंगल एप्लीकेशन फॉर्म में संबंधित खेल चुन सकता है.

अगर आप एक मेधावी खिलाड़ी हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर हो सकती है. समय रहते आवेदन करें और सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST