<
Categories: जॉब

Indian Bank Vacancy: इंडियन बैंक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस करना होगा ये काम, बेहतरीन है सैलरी

Sarkari Naukri Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक में नौकरी (Bank Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए इंडियन बैंक ने डॉक्टर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे) तक चलेगी. जो कोई भी इसके लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.

आवेदन करने की योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए मानदंड पूरे करने होंगे:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI/NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलोपैथिक सिस्टम में MBBS डिग्री होना अनिवार्य है.
अनुभव: MBBS डिग्री प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार के पास कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, चाहे वह अस्पताल में कार्यरत रहे हों या स्वतंत्र मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में.

वेतन और मानदेय

चयनित उम्मीदवारों को निश्चित मासिक मानदेय दिया जाएगा, जिस पर TDS लागू होगा. यदि किसी दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं, तो उस दिन का मानदेय काटा जाएगा. अनुपस्थिति के लिए कोई वाहन भत्ता नहीं मिलेगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इंडियन बैंक द्वारा योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा. केवल योग्यता पूरी करने से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं होता. बैंक न्यूनतम मानकों को बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित रखता है. अंतिम चयन बैंक के निर्णय पर निर्भर करेगा.

नियुक्ति की शर्तें और कार्य अवधि

नियुक्ति तीन वर्षों के लिए अनुबंध के आधार पर होगी
हर छह महीने में कार्य की समीक्षा की जाएगी
आवश्यकतानुसार अनुबंध बढ़ाया जा सकता है
सप्ताह में कम से कम 10 कार्य घंटे (प्रतिदिन न्यूनतम 2 घंटे) सेवाएं देनी होंगी
आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल कैंप और बैंक द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी करने होंगे

यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Indian Bank Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

निर्धारित प्रारूप (Annexure-III) में आवेदन फॉर्म भरें.
सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें.
आवेदन को एक सीलबंद लिफाफे में नीचे दिए गए पते पर भेज दें.
आवेदन भेजने का पता:
मुख्य प्रबंधक, इंडियन बैंक, आंचलिक कार्यालय,
एस-19/33, मोहम्मद एकराम बिल्डिंग,
वरुणा ब्रिज, नदेसर, वाराणसी – 221002

Munna Kumar

Recent Posts

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो…

Last Updated: March 27, 2026 21:55:53 IST