Sarkari Naukri Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक में नौकरी (Bank Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
Indian Bank Recruitment 2026: इंडियन बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए इंडियन बैंक ने डॉक्टर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 08 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 31 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे) तक चलेगी. जो कोई भी इसके लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दिए गए मानदंड पूरे करने होंगे:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI/NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलोपैथिक सिस्टम में MBBS डिग्री होना अनिवार्य है.
अनुभव: MBBS डिग्री प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार के पास कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए, चाहे वह अस्पताल में कार्यरत रहे हों या स्वतंत्र मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में.
चयनित उम्मीदवारों को निश्चित मासिक मानदेय दिया जाएगा, जिस पर TDS लागू होगा. यदि किसी दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं, तो उस दिन का मानदेय काटा जाएगा. अनुपस्थिति के लिए कोई वाहन भत्ता नहीं मिलेगा.
इंडियन बैंक द्वारा योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद साक्षात्कार (Interview) आयोजित किया जाएगा. केवल योग्यता पूरी करने से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं होता. बैंक न्यूनतम मानकों को बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित रखता है. अंतिम चयन बैंक के निर्णय पर निर्भर करेगा.
नियुक्ति तीन वर्षों के लिए अनुबंध के आधार पर होगी
हर छह महीने में कार्य की समीक्षा की जाएगी
आवश्यकतानुसार अनुबंध बढ़ाया जा सकता है
सप्ताह में कम से कम 10 कार्य घंटे (प्रतिदिन न्यूनतम 2 घंटे) सेवाएं देनी होंगी
आपातकालीन सेवाएं, मेडिकल कैंप और बैंक द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी करने होंगे
यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Indian Bank Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
निर्धारित प्रारूप (Annexure-III) में आवेदन फॉर्म भरें.
सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें.
आवेदन को एक सीलबंद लिफाफे में नीचे दिए गए पते पर भेज दें.
आवेदन भेजने का पता:
मुख्य प्रबंधक, इंडियन बैंक, आंचलिक कार्यालय,
एस-19/33, मोहम्मद एकराम बिल्डिंग,
वरुणा ब्रिज, नदेसर, वाराणसी – 221002
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…