<
Categories: जॉब

बैंक की नौकरी हो तो ऐसी! आरबीआई सहायक 2026 का नया पे-स्केल देख उड़ जाएंगे आपके होश

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में सहायक (Assistant) का पद बैंकिंग क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित नौकरियों में से एक माना जाता है.

RBI Assistant Salary 2026: आरबीआई सहायक 2026 के लिए प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) अब 29 हजार रुपये  कर दी गई है. दरअसल, विभिन्न भत्तों को मिलाकर एक नए कर्मचारी की कुल ग्रॉस सैलरी लगभग 58 हजार 514 प्रति महीने तक आसानी से पहुंच जाती है. तो वहीं, दूसरी तरफ बैंक आवास, चिकित्सा के साथ-साथ अन्य सुविधाएं इसे भारत की सर्वश्रेष्ठ क्लेरिकल स्तर (Best Clerical Level) की नौकरी में से एक माना जाता है. 

1. वेतनमान और ग्रेड पे (Pay Scale 2026)

इस साल 2026 में आरबीआई सहायक का संशोधित वेतनमान (Pay Scale) 29,000 – 1700 (3) – 34,100 – 2040 (4) – 42,260 – 2720 (6) – 58,580 – 2950 (2) – 64,480 – 3370 (3) – 74,590 – 4050 (1) – 78,640 तक सीमित है.

इसका सीधा मतलब है कि सेवा में शामिल होने पर आपका मूल वेतन 29 हजार होगा, जो समय के साथ वार्षिक वेतन वृद्धि (Increments) के साथ अधिकतम 78 हजार 640 तक भी जा सकता है. 

2. हाथ में आने वाला वेतन (In-Hand Salary)

तो वहीं, सकल वेतन में से NPS (पेंशन), आयकर, और प्रोफेशनल टैक्स जैसी कटौतियों के बाद, एक सहायक को मिलने वाली इन-हैंड सैलरी लगभग 50 हजार से 54 हजार के बीच दी जाती है. 

3. भत्ते और अन्य लाभ (Perks & Facilities)

इतना ही नहीं, आरबीआई अपने सहायकों को वेतन के अलावा शानदार पर्क भी देता है. ट

आवास सुविधा

प्रमुख शहरों में आरबीआई क्वार्टर की सुविधा या आवास की सुविधा भी दी जाती है. 

चिकित्सा सुविधा

इसमें ओपीडी (OPD) उपचार और अस्पताल में भर्ती होने के लिए चिकित्सा खर्चों के भी बेहतरीन सुविधा दी जाती है. 

यात्रा रियायत (LFC)

तो वहीं, कर्मचारी और उनके परिवार को भारत भ्रमण के लिए दो साल में एक बार छुट्टी यात्रा रियायत तक का सुनहरा अवसर तक दिया जाता है. 

वाहन रखरखाव

इन सबके अलावा, आधिकारिक उपयोग के लिए वाहन के रखरखाव (पेट्रोल आदि) के खर्च की भी पूरी तरह से सुविधा दी जाती है. 

विविध अनुदान

समाचार पत्र, ब्रीफकेस, पुस्तक अनुदान और आवास सज्जा (Furnishing) के लिए वार्षिक/सावधिक भत्ते तक की सुविधा

रियायती ऋण

 घर, कार, कंप्यूटर या उच्च शिक्षा के लिए बहुत कम ब्याज दरों पर बैंक से लोन की सुविधा कर्मचारियों को दी जाती है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

बेटी की शादी में करोड़ों की कार देंगे अनंत सिंह, बेटे को भी मिलेगी BMW; घुड़दौड़ के विजेता को भी देंगे Thar

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:36 IST

Coca-Cola के IPO में निवेश का मौका, लेकिन एक बड़ा पेंच! कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, पूरा इश्यू होगा OFS

Coca-Cola की पैरेंट कंपनी HCCH ने IPO के लिए SEBI में DRHP दाखिल किया. इश्यू…

Last Updated: November 9, 2026 15:52:55 IST

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 10 November 2026: मंगलवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:36:13 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding: रजनीकांत से एमके स्टालिन तक, शादी में शामिल होंगे ये बड़े सितारे

Anirudh Ravichander और Kavya Maran की शादी में रजनीकांत, एमके स्टालिन और कई बड़ी हस्तियों…

Last Updated: November 9, 2026 15:13:42 IST

Delhi Pollution: फॉग या स्मॉग…जानें क्या है इन दोनों के बीच अंतर? सेहत पर कैसे डालता है असर

Smog vs Fog: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण स्मॉग का खतरा बढ़ रहा है. जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 15:09:48 IST

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST