KVS TGT PRT Salary: केंद्रीय विद्यालय संगठन देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाओं के कारण 2026-27 सत्र के लिए TGT-PRT स्पेशल एजुकेटर भर्ती ने नई उम्मीदें जगाई हैं.
KVS TGT PRT Salary: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है. आकर्षक वेतन, स्थाई नौकरी और केंद्र सरकार के लाभों के कारण हर साल हजारों अभ्यर्थी TGT (Trained Graduate Teacher) और PRT (Primary Teacher) पदों के लिए आवेदन करते हैं. साल 2026-27 के एकेडमिक सेशन के लिए KVS ने स्पेशल एजुकेटर पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा कर शिक्षण क्षेत्र में नई उम्मीदें जगा दी हैं.
KVS ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) को बेहतर शैक्षणिक सहायता देने के उद्देश्य से कुल 987 स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती की घोषणा की है.
स्पेशल एजुकेटर (TGT): 493 पद
स्पेशल एजुकेटर (PRT): 494 पद
योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और राज्य-वार वैकेंसी से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है.
KVS शिक्षकों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय किया जाता है, जिसमें कई तरह के भत्ते शामिल होते हैं.
KVS TGT सैलरी: पे लेवल 7 के तहत बेसिक पे ₹44,900 है. DA, HRA और अन्य भत्तों को मिलाकर कुल मासिक सैलरी लगभग 55,000 से 60,000 रुपये तक होती है.
KVS PRT सैलरी: पे लेवल 6 में बेसिक पे 35,400 तय है. भत्तों सहित इन-हैंड सैलरी करीब 45,000 से 50,000 रुपये रहती है.
इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं, NPS पेंशन, पेड लीव और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है.
TGT और PRT दोनों ही सम्मानजनक पद हैं, लेकिन चयन आपकी रुचि पर निर्भर करता है. TGT शिक्षक कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाते हैं और विषय-विशेष में गहराई से काम करते हैं, जिससे प्रमोशन और ग्रोथ की संभावना अधिक होती है. वहीं PRT शिक्षक कक्षा 1 से 5वीं तक बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान देते हैं, यह भूमिका अपेक्षाकृत कम तनावपूर्ण और अधिक भावनात्मक जुड़ाव वाली होती है.
KVS में चयन नेशनल-लेवल रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत होता है, जिसमें शामिल हैं:
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
योग्यता में संबंधित डिग्री, TGT के लिए B.Ed, PRT के लिए D.El.Ed/B.Ed और CTET पास होना अनिवार्य है.
बेहतर सैलरी, केंद्र सरकार का दर्जा, देशभर में ट्रांसफर की सुविधा और सुरक्षित भविष्य इन सभी कारणों से KVS की TGT और PRT नौकरियां आज भी लाखों युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…