<
Categories: मनोरंजन

‘सब्र रखिए, असली जादू अभी बाकी है’, ‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच नमित मल्होत्रा का बड़ा बयान

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ इसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. लोग इसके VFX से लेकर राम के किरदार तक कई तरह की बातें कर रहे हैं. अब इस पर फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने बड़ा बयान दिया है.

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि इसके VFX अच्छे नहीं है. वहीं कुछ इसके 400 करोड़ के बजट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. ये सारा मामला फिल्म के टीजर आने के बाद से ही शुरू हुआ है. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जवाब दिया और कहा कि ये तो बस अभी शुरुआत है.

क्या बोले नमित मल्होत्रा?

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, नमित मल्होत्रा ​​ने अपने एक्स हैंडल पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में मिली प्रतिक्रिया वास्तव में बेहद प्रेरणादायक और विनम्रतापूर्ण रही है. यह देखकर कि हमारा रामा दुनिया भर में इतने सारे दिलों को छू रहा है, मैं गहरी विनम्रता और खुशी से भर जाता हूं.’ निर्माता ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैं सभी बातचीत, उत्साह और प्रतिक्रियाओं को संजोकर रखता हूं. यह कहानी अरबों लोगों के दिलों में बसी हुई है और हमारी पूरी देखभाल की हकदार है.’


मेकर्स ने सभी बातों का रख रहे ध्यान

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, ‘हजारों कलाकार और सहयोगी जो लगन से काम कर रहे हैं, वे उत्साहित और ऊर्जावान हैं और हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं. हम ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं और इसे जो सम्मान प्राप्त है, उसे बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.’

अभी तो बस शुरुआत है

नमित मल्होत्रा ने नोट में आगे लिखा, ‘आपने अब तक जो देखा है वह तो बस शुरुआत है. हम सभी इस दिवाली पर अपने महाकाव्य को सबसे बड़े पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मना सकें.’

‘रामायण’ के बारे में

आगामी फिल्म ‘रामायण’ में राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश के अलावा हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल, राजा दशरथ के रूप में इंदिरा कृष्णन और अरुण गोविल शामिल हैं. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होने वाला है.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST