<
Categories: जॉब

RSSB 4th Grade Result 2026 Declared: आरएसएसबी ग्रेड 4 रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, आसानी से यहां करें चेक

RSSB 4th Grade Result 2026 Date: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rssb.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

RSSB 4th Grade Result 2026 Declared: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतज़ार खत्म हो गया है. फिलहाल बोर्ड की ओर से RSSB ग्रेड 4th रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार इसे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक recruitment.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कब हुई थी RSSB ग्रेड 4 लिखित परीक्षा?

ग्रेड 4 (क्लास IV) पदों के लिए लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया.
हर दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न हुई:
पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
परीक्षा शांतिपूर्ण और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आयोजित की गई थी.

कैसे होगी RSSB ग्रेड 4 भर्ती की चयन प्रक्रिया?

RSSB ग्रेड 4 भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है. चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी की जाएगी:
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेरिट लिस्ट जारी होना
फाइनल सेलेक्शन

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस बड़े भर्ती अभियान के तहत राजस्थान सरकार द्वारा राज्यभर में कुल 53,749 ग्रेड 4 पदों को भरा जाएगा. इतने बड़े स्तर पर हो रही भर्ती के कारण प्रतियोगिता भी काफी कड़ी रही है, यही वजह है कि उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें उम्मीदवार?

जैसे ही RSSB ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 घोषित होगा, उम्मीदवारों को:
आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक करना चाहिए.
मेरिट लिस्ट में नाम होने पर आगे की प्रक्रिया की तैयारी शुरू करनी चाहिए.
डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने चाहिए

लेटेस्ट अपडेट कहां मिलेंगे?

RSSB ग्रेड 4 रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक, कट-ऑफ और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहना चाहिए.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

भारत की 18 साल बेटी ने किया कमाल, जानें कौन हैं उन्नति हुड्डा? जो बन सकती हैं सिंधू और नेहवाल से भी बड़ी स्टार!

Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…

Last Updated: April 9, 2026 14:14:47 IST

पूजा में बजने वाला शंख आखिर कब और कैसे अस्तित्व में आया? जानिए इसकी उत्पत्ति से जुड़ा पौराणिक रहस्य

Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…

Last Updated: April 9, 2026 14:05:10 IST

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा थप्पड़, आहत होकर युवती ने गंगा में लगाई छलांग; नाविकों ने कूदकर बचाई जान

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…

Last Updated: April 9, 2026 13:59:47 IST

Strait Ka Matlab Kya Hai: एक घंटे साइकिल की यात्रा! ‘Strait of Hormuz’ में क्या है STRAIT का मतलब?

Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…

Last Updated: April 9, 2026 13:49:43 IST

अशोक खरात के जिले में एक और कांड, MNC में काम करने वाली 8 महिलाओं को बनाया शिकार; पुरुष को भी नहीं छोड़ा

Ashok Kharat Case: 8 महिलाओं और एक पुरुष का आरोप है कि उन्हें अनुचित तरीके…

Last Updated: April 9, 2026 13:45:45 IST

Iran Oil Toll: हॉर्मुज पर ईरान का 1 डॉलर टोल! क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगा तूफान या रहेगा असर मामूली?

Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…

Last Updated: April 9, 2026 13:08:31 IST