<
Categories: जॉब

SBI Clerk Scorecard 2026: एसबीआई क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड sbi.bank.in पर जारी, जानें भर्ती, परीक्षा से जुड़ी जानकारी

SBI Clerk Mains Scorecard 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI Clerk Mains 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब सीधे sbi.bank.in के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

SBI Clerk Mains Scorecard 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SBI Clerk Mains 2026 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. यह स्कोरकार्ड उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का विस्तृत विवरण देता है और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी. स्कोरकार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सेक्शन-वाइज अंक भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि किस विषय में उनका प्रदर्शन कैसा रहा.

21 नवंबर 2025 को हुआ था मेंस एग्जाम

SBI Clerk Mains परीक्षा 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कुल 200 अंकों की थी और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया गया था.

प्रश्नपत्र को चार मुख्य सेक्शन में विभाजित किया गया था:

जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस
जनरल इंग्लिश
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
रीज़निंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड

हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था, जिससे उम्मीदवारों को सभी विषयों में संतुलित प्रदर्शन करना जरूरी था.

रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को हुआ घोषित

परीक्षा का परिणाम 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया था. रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि उम्मीदवार अपने विस्तृत अंक देख सकें. स्कोरकार्ड से यह भी स्पष्ट होता है कि उम्मीदवार ने कुल कितने अंक प्राप्त किए और विभिन्न सेक्शनों में उनका प्रदर्शन कैसा रहा.

SBI Clerk Mains 2026 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
होमपेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद SBI Junior Associate से जुड़े लिंक पर जाएं.
अब SBI Clerk Mains 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

5180 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से State Bank of India में 5180 जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों को भरा जाएगा. यह बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट और आगे की प्रक्रिया के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST