UPSC CSE 2026 Notification Date: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर एक अहम नोटिस जारी की गई है. इसके तहत नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएगी. जो कोई भी आवेदन करना चाहते हैं, वे सीधे इस लिंक upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
UPSC CSE 2026 Notification Date: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 के नोटिफिकेशन को एक अहम नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के तहत फिलहाल नोटिफिकेशन को टाल दिया गया है. जिन उम्मीदवारों को 14 जनवरी 2026 को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार था, उनके लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है. आयोग जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
UPSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन, जो 14 जनवरी 2026 को प्रकाशित होना था, अब प्रशासनिक कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नोटिफिकेशन को “उचित समय पर” जारी किया जाएगा, हालांकि नई तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
UPSC के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक चलने वाली थी. वहीं, सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा की तारीख 24 मई 2026 निर्धारित की गई थी. लेकिन अब नोटिफिकेशन में देरी के कारण यह साफ नहीं है कि परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव होगा या नहीं.
फिलहाल UPSC ने परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट्स पर ही भरोसा करें.
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर खुद को रजिस्टर करें.
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें.
एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.
उम्मीदवारों को इस समय अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए. परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट जानकारी के लिए केवल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…
Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…
UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…
Petrol Diesel Price Today 26 October 2026: ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की…
Udta Teer Box Office Collection Day 3: फिल्म 'उड़ता तीर' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस…
Aaj ka Mausam: गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बलिया, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी,…