UPSC Notification 2026 Released: भारत सरकार में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक सुनहरा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.
UPSC CSE Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है. इस देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS, IRS समेत ग्रुप A और ग्रुप B की 20 से अधिक सेवाओं में कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तय की गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं. UPSC द्वारा इस बार घोषित 933 रिक्तियां पिछले वर्ष से थोड़ी कम हैं. वर्ष 2025 में 979 पद और 2024 में 1,105 पद शामिल थे. इसके बावजूद, प्रतियोगिता का स्तर पहले की तरह ही कड़ा रहने की संभावना है.
इस भर्ती प्रक्रिया में बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कुल 33 पद आरक्षित किए गए हैं. इनमें शामिल हैं:
7 पद: दृष्टिहीन और कम दृष्टि वाले उम्मीदवार
11 पद: बहरे और कम सुनने वाले उम्मीदवार
8 पद: लोकोमोटर विकलांगता (सेरेब्रल पाल्सी, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित आदि)
7 पद: बहुविकलांगता वाले उम्मीदवार
यह कदम समावेशी भर्ती की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है.
UPSC CSE 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – 24 मई 2026
मुख्य परीक्षा (Mains) – 21 अगस्त 2026 से
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट – 275 अंक (कोई न्यूनतम कट-ऑफ नहीं)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 32 वर्ष (जनरल कैटेगरी)
SC, ST, OBC, पूर्व सैनिक और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. कुछ मामलों में उम्मीदवार संचयी आयु-छूट के भी योग्य होंगे.
यहां देखें आवेदन करने का लिंक और नोटिफिकेशन
UPSC Recruitment 2026 अप्लाई करने का लिंक
UPSC Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
जनरल (UR): 6 प्रयास
OBC और PwBD: 9 प्रयास
SC / ST: असीमित प्रयास (आयु सीमा तक)
उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC के One Time Registration (OTR) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद upsconline.gov.in के जरिए CSE 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है. पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार सीधे लॉग-इन कर आवेदन कर सकते हैं.
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…
Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…
SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…
Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…
Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…
Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…