<
Categories: मनोरंजन

भूमि पेडनेकर का बड़ा खुलासा: नाम में जोड़ा पिता का नाम और बताया इमरान खान पर अपना ‘क्रश’

Imran Khan Comeback : एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने पिता को सम्मान देने के लिए अपना नाम बदलकर अब 'भूमि सतीश पेडनेकर' रख लिया है. करीब 10 महीने तक फिल्मों से दूर रहने के बाद, भूमि अब नेटफ्लिक्स की फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' से वापसी कर रही है इस फिल्म की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें उनके साथ इमरान खान हीरो है ,जो पूरे 10 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में लौट रहे है.

Imran Khan Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताई है.  भूमि ने अब अपना नाम बदलकर ‘भूमि सतीश पेडनेकर’ रख लिया है.  उन्होंने अपने नाम के साथ ‘सतीश’ इसलिए जोड़ा है क्योंकि यह उनके स्वर्गीय पिता का नाम है.  भूमि ने बताया कि उनके पिता का निधन 2011 में हुआ था, लेकिन उस समय काम की वजह से वह अपने पिता को खोने के गम को सही से समझ नहीं पाई थीं.  अब अपने नाम में पिता का नाम जोड़कर वह उन्हें सम्मान देना चाहती है.
नाम बदलने के अलावा, भूमि ने एक्टर इमरान खान के साथ काम करने के अनुभव को भी बहुत खास बताया है.  इमरान खान लंबे समय बाद फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ से वापसी कर रहे है.  भूमि ने हंसते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हें इमरान खान बहुत पसंद थे और उन पर उनका बड़ा ‘क्रश’ था.  उनके साथ काम करना भूमि के लिए एक सुकून भरे अनुभव जैसा था.  भूमि ने कहा कि इमरान की अच्छी बातों और साथ ने उनके मन को बहुत शांति दी है.
इमरान खान पूरे 10 साल के लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्मों में लौट रहे है.  उन्हें आखिरी बार 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में देखा गया था.  अब उनकी नई फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है.  इस फिल्म को उनके दोस्त दानिश असलम बना रहे है.  यह फिल्म काफी हद तक इमरान की पुरानी फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ जैसी ही एक मॉडर्न लव स्टोरी है.  इमरान का मानना है कि इस फिल्म की कहानी उनके अपने जीवन के अनुभवों, जैसे शादी और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से काफी मिलती-जुलती है.
इमरान ने बताया कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बहुत यादगार रहा क्योंकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी मानसिक शांति और खुद को बेहतर बनाने पर बहुत काम किया है.  फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब बस इसकी एडिटिंग का काम बाकी है.  पहले खबर थी कि यह फिल्म फरवरी 2026 में आएगी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर जुलाई या अगस्त 2026 कर दिया गया है.  इमरान कहते है कि इस फिल्म के सेट पर उन्हें बहुत मजा आया और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बहुत सुकून भरा रहा है .
साथ ही,  भूमि पेडनेकर पिछले 10 महीनों से फिल्मों से दूर थी और ब्रेक पर थी.  इस दौरान उन्होंने अपना समय खुद को बेहतर बनाने और परिवार के साथ बिताया.  अब वह एक नई पहचान और नई ऊर्जा के साथ फिर से फिल्मों में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है.  वह कहती है कि अब उनके पिता का नाम हमेशा उनके साथ रहेगा.
Mansi Sharma

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST