होम / Taj Mahotsav: 10 दिन तक होगा आगरा में ताज महोत्सव, जानें एंट्री से लेकर खर्चे तक की सारी डिटेल

Taj Mahotsav: 10 दिन तक होगा आगरा में ताज महोत्सव, जानें एंट्री से लेकर खर्चे तक की सारी डिटेल

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : February 20, 2024, 3:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Taj Mahotsav: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 32वें ताज महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है और ये महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला है। जिसकी थीम ” संस्कृति और समृद्धि” रखी गई है इस दौरान अगर आप आगरा की ट्रिप प्लान कर रहे है तो ये महोत्सव आपकी ज़िन्दगी का बेहतरीन एक्सपीरियंस में से एक होगा। तो चलिए जान लेते हैं कि ताज महोत्सव में आप कैसे हो सकते हैं शामिल और कितना होगा खर्चा। 

कब से शुरू होगा ताज महोत्सव 2024

17 फरवरी 2024 से ताज महोत्सव की शुरुआत हुई है। इस महोत्सव का समापन 27 फरवरी को होगा। 10 दिन चलने वाले ताज महोत्सव में आप कभी भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है इस साल ताज महोत्सव की थीम?

10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव 2024 की थीम ‘संस्कृति और समृद्धि’ रखी गई है। इस साल 32वां ताज महोत्सव आयोजित हुआ है, जिसमें हस्तशिल्प चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस महोत्सव में करीब 400 कारीगर लकड़ी का काम और पत्थर नक्काशी जैसी शानदार चीजों का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में आप बालीवुड नाइट, हाॅट एयर बैलून राइड, कवि सम्मेलन, नाट्य महोत्सव, ताज कार रैली का मज़ा उठा सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के ताज महोत्सव में यमुना महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

कैसे होंगे ताज महोत्सव में शामिल?

17 फरवरी से शुरू हुए ताज महोत्सव का समापन 27 फरवरी को होगा। इस महोत्सव का आयोजन ताज महल के पूर्वी गेट के पास शिल्पग्राम में किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए आपको एंट्री टिकट लेनी पड़ेगी। एक व्यक्ति की एंट्री टिकट 50 रुपये की होगी।

ये भी पढ़े :-Rituraj Singh Died: ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, इस कारण से गई जान

ऑनलाइन बुक कर सकते हैं टिकट

ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर आगरा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आगरा प्रशासन की ओर से लोगों के लिए एक ऑनलाइन एप ‘मेरा आगरा’ लॉन्च किया गया है ताकि लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए बिना परेशानी के टिकट बुक कर सकें।

ये भी पढ़े :-Google ने कंपनी छोड़कर जा रहे कर्मचारी की बढ़ाई 300 फीसदी सैलरी, जानें मामला

कैसे पहुंचे आगरा और कितना होगा खर्च?

दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 221 किलोमीटर है। तो अगर आप दिल्ली से आगरा तक का सफर तय करते हैं तो बस से आपको 4 से 5 घंटे लगेंगे और ट्रेन से 2 से 3 घंटे। ट्रेन और एसी या फिर नॉन एसी, स्लीपर के हिसाब से अलग-अलग किराया हो सकता है। नॉर्मल किराए की बात करें तो दिल्ली से आगरा के लिए 300 से 500 तक का टिकट हो सकता है। ताजमहल के लिए 50 रुपये का टिकट लगता है, जबकि गुंबद में बनी मुमताज और शाहजहां की मजार का दीदार करना है तो 200 रुपये की एंट्री फीस लगती है।

ये भी पढ़े :-

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MDH Spices: मसालों में कीटनाशकों से कैंसर होने के आरोप बेबुनियाद, एमडीएच ने सभी आरोपों को किया खारिज -India News
UPSC में मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली बंंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई-Indianews
Joe Biden: सुंदर महिलाओं ने उन्हें अश्लील…, जो बाइडेन के बयान के बाद लोगों ने उड़ाया मजाक- Indianews
Viral Video: मिठाई के नाम पर दूल्हा-दुल्हन में चली मारपीट, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान- Indianews
Madhuri-Karisma Dance: माधुरी-करिश्मा ने चक धूम धूम को फिर से बनाया, डांस ऑफ एनवी के बाद बनाया दूसरा गाना -India News
Kalki 2898 AD: प्रभास, दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि’ जून में होगी रिलीज, देखें पोस्टर- Indianews
Hemorrhoids Symptoms: पाइल्स के शुरुआती लक्षण को भुलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें उपाय- Indianews
ADVERTISEMENT