इंडिया न्यूज, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने अपने बंगाली लेख ‘शिंजो की हत्या में अग्निपथ छाया’ शीर्षक से भारत में रक्षा भर्ती के लिए नई शुरू की गई अग्निपथ योजना के साथ पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को जोड़ा है।
लेख में बाताया गया है कि शिंजो आबे की हत्या भारत की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करेगी क्योंकि आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति ने बिना पेंशन के तहत सेना में काम किया था। मुखपत्र में लिखा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार भी उसी तरह के लोगों की सेना में भर्ती करने की कोशिश कर रहा है, जिससे पूरे देश में बड़े पैमाने पर हलचल हुई है।
इस योजना के तहत लोग केवल 4.5 साल तक नौकरी में रहेंगे। कोई पेंशन नहीं होगी और रिटायरमेंट के बाद अन्य लाभ भी नहीं मिलेगा। शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना में शिंजो आबे को 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने गोली मार दी थी। अबे नारा शहर में भाषण दे रहे थे। कुछ घंटों के बाद पूर्व प्रधानमंत्री को मृत घोषित कर दिया गया।
दुनिया ने शिंजो आबे की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसने आबे को हाथ से बने कट्टे से मारा है। जापानी मीडिया के अनुसार, यामागामी ने मौके से भागने का प्रयास नहीं किया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह आबे से असंतुष्ट था और उसे मारना चाहता था। हालांकि वह आबे की राजनीतिक मान्यताओं से नाराज नहीं था।
ये भी पढ़ें : श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान जानिए कब-कब हुई बादल फटने की घटनाएं, कितनी जानें गई
ये भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बचाव कार्य जारी, 15 शव बरामद 40 लोग लापता
ये भी पढ़ें : भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, रोका श्री अमरनाथ यात्रा का जत्था
ये भी पढ़ें : राजस्थान व गुजरात में बारिश से विकराल हो रही स्थिति, हिमाचल के 4 जिलों के लिए अलर्ट
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.