India News (इंडिया न्यूज), Kiss Controversy: ग्लैमर की दुनिया जितनी चमकदार होती है, उतनी ही ज्यादा यह विवादों से भी घिरी रहती है। आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में मशहूर गायक उदित नारायण भी एक फीमेल फैन को लिप किस करने के चलते विवादों में फंस गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है। इस वीडियो पर उदित नारायण ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे फैंस के लिए दीवानगी बताया है। जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि, न सिर्फ उदित नारायण बल्कि उनसे पहले भी कई सितारे किसिंग कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। तो हम आज बॉलीवुड की किसिंग कंट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं।
31 जनवरी की रात उदित नारायण एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान एक फीमेल फैन स्टेज पर आई और उनके साथ सेल्फी लेते हुए उनके गाल पर किस कर लिया। इसके बाद उदित ने भी उसे लिप-किस कर दिया। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग गायक की आलोचना करने लगे। इस पर सफाई देते हुए उदित नारायण ने कहा, “फैंस बहुत दीवाने होते हैं। हम लोग डीसेंट हैं, लेकिन कुछ लोग प्यार जताने के लिए ऐसा करते हैं। इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।” हालांकि, यह सफाई देने के बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ और यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
Kiss Controversy
उदित नारायण से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में रहे हैं। इनमें से कुछ तो कोर्ट तक भी पहुंच गए थे।
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का किस विवाद सबसे चर्चित रहा था। 2007 में दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर ने अचानक शिल्पा को सबके सामने किस कर लिया था। यह घटना इतनी विवादित हुई कि देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और शिल्पा को सफाई तक देनी पड़ी थी।
मीका सिंह और राखी सावंत का किस विवाद भी खूब सुर्खियों में रहा। 2006 में अपने जन्मदिन की पार्टी में मीका ने राखी को जबरदस्ती लिप-किस कर लिया था, जिसके बाद राखी ने उन पर FIR दर्ज करवाई। यह केस 17 साल तक चला और 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
फिल्मी दुनिया में भी किसिंग सीन विवादों का हिस्सा बने हैं। 2004 में रिलीज हुई फिल्म “गर्लफ्रेंड” में अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर के लिप-किस ने जबरदस्त हंगामा मचा दिया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। बॉलीवुड में सेलेब्स अक्सर अपने लव-अफेयर, स्टेटमेंट या फिर किसी विवादित हरकत के चलते सुर्खियों में रहते हैं। किसिंग कंट्रोवर्सी कई बार उनके करियर पर भी असर डालती है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.