होम / Best Picnic Spots: सर्दियों में है पिकनिक का प्लान, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं

Best Picnic Spots: सर्दियों में है पिकनिक का प्लान, तो इन जगहों पर ज़रूर जाएं

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : February 5, 2024, 1:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Best Picnic Spots : आज कल के बिजी शेड्यूल की वजह से हमें अपने फैमिली और बच्चों के लिए समय निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप अपनी फैमिली के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे पिकनिक स्पॉट के बारे में बताएंगे जहा जाके आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे। वैसे भी सर्दियों का मौसम चल रहा है और यह समय घूमने फिरने के लिए बेस्ट है। सर्दियों में न बारिश होती है और न ही ज्यादा धूप, इसलिए घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह बेस्ट हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के कुछ खास पिकनिक स्पॉट्स के बारे में।

  • सुंदर नर्सरी

यह जगह अपने बाग बगीचों और जैव विविधता के कारण लोगों के बीच बहुत मशहूर है। यह पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। इसी के पास ही हुमायूं का मकबरा भी स्थित है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

Sunder Nursery
Sunder Nursery
  • असोला भट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य

यह अरावली पहाड़ी के रेंज पर स्थित है और यहां पर आपकों पेड़-पौधों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी देखने को मिलेंगे। यहां आप खूबसूरत झील भी देख सकते हैं और झरने से गिरता हुआ पानी भी निहार सकते हैं। असोला भट्टी माइंस इलाका पूरी तरह से इको- टूरिज्म के तौर पर विकसित हो चुका है। यहां पर आपको कई प्रजाति के पक्षी देखने को मिलेंगे। यहां आने के लिए आपको करीबी मेट्रो स्टेशन बदरपुर पड़ेगा। बदरपुर मेट्रो स्टेशन से थोड़ी दुरी पर ही ये जगह स्थित है।

asola bhatti wildlife sanctuary
asola bhatti wildlife sanctuary
  • नेहरू पार्क

नेहरू पार्क दिल्ली के फेमस पार्को में से एक है। दिल्ली में पिकनिक मनाने की बात हो तो नेहरू पार्क का ज़िक्र जरूर होता है। यह जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास है। इस पार्क में शांति भरा और खुला वातावरण है, जो इसे पिकनिक के लिए बेस्ट स्पॉट में से एक बनाता है।

Nehru Park
Nehru Park
  • लोधी गार्डन

लोधी गार्डन में लोग पिकनिक मनाने के अलावा सुबह की सैर करने के लिए भी आते हैं। इस जगह पर आपको हरियाली भी देखने को मिलेगी और पुरानी इमारतें भी मिलेंगी। यहां पर पिकनिक मनाने पर आपको अच्छा फील होगा क्युकी यहाँ की ख़ूबसूरती अद्भुद है।

Lodhi Garden
Lodhi Garden
  • इंडिया गेट

दिल्ली में चाहे घूमने की बात हो या पिकनिक मनाने की हो, इंडिया गेट लोगों की पसंदीदा जगह रहती है। यहां पर आपको खाने के लिए भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी और इंडिया गेट के नज़रो की तो बात ही अलग है। यह पिकनिक के लिए हमेशा बेस्ट ऑप्शन रहता है।

India Gate
India Gate

Also read:- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT