India News (इंडिया न्यूज़), Almond Oil For Skin Pigmentation: उम्र के साथ हमारी त्वचा कई तरह के बदलावों से गुजरती है। इसकी वजह पोषण की कमी हो सकती है। बता दें कि यूवी किरणें हार्मोन्स किसी प्रोडक्ट का साइड-इफेक्ट या फिर जेनेटिक्स भी हो सकते हैं। पिगमेंटेशन यानी झाइयां कई लोगों की परेशानी का कारण बनती है। तो यहां जानिए कि स्किन की इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
स्किन पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए इस तरह बादाम के तेल का करें इस्तेमाल
- बादाम के तेल से झाइयों को कम किया जा सकता है। बादाम के तेल में विटामिन-ई, ए, डी, फॉस्फोरस, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके इस्तेमाल से झाइयों को आसानी से कम कर सकते हैं।
- बादाम तेल में विटामिन-ई कैप्सूल को मिलाकर, इससे चेहरे पर मसाज करें और रात भर लगा कर छोड़ दें। कुछ दिनों में आपको झाइयां कम दिखने लगेंगी।
- रोजाना सोने से पहले बादाम तेल की 3-4 बूंद लें और उंगलियों की टिप्स की मदद से चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। ऐसा कम से कम एक महीने तक करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
- बादाम तेल और कॉफी स्क्रब भी काफी फायदेमंद हैं। इसके लिए आप कॉफी, बादाम तेल और चीनी लें। इसका पेस्ट बना लें और हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें। 5-10 मिनट के बाद धो लें।
- बादाम तेल और एलोवेरा जेल भी चेहरे पर कमाल कर सकता है। इसके लिए 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और 2 से 3 चम्मच बादाम तेल। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2-4 मिनट मसाज करके रात भर के लिए लगे रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से झाइयां कम होने लगेंगी।
Read Also: