Hindi News / Lifestyle Fashion / Use Cucumbers To Strengthen Hair In Summer

गर्मियों में बालों को मजबूत करने के लिए इस तरह करें खीरे का इस्तेमाल, जाने मास्क, शैंम्पू और तेल बनाने का तरीका

India News (इंडिया न्यूज़), Cucumber Hair Mask, मुंबई: गर्मियों में स्किन के साथ-साथ बालों का भी विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप की वजह से लोग बाल संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए खीरे का मास्क अप्लाई कर सकते हैं। […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Cucumber Hair Mask, मुंबई: गर्मियों में स्किन के साथ-साथ बालों का भी विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप की वजह से लोग बाल संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए खीरे का मास्क अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। तो यहां जानिए घर पर खीरे का मास्क कैसे बनाएं।

खीरे और दही का मास्क

इसके लिए खीरा को टुकड़ों में कर लें, अब इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक चम्मच दही, सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, इसे अपने सूखे बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

सिर्फ खाने में नमक कम कर देने से नहीं चलेगा काम, आपकी रोज की ये 5 आदतें आपको बनाकर छोड़ेंगी High Blood Pressure का मरीज!

Cucumber Hair Mask

खीरे और अंडा का मास्क

इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें जैतून का तेल और अंडा मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

खीरे का शैंपू

खीरे का शैंपू आपके बालों को लंबे समय तक साफ रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच ग्रीन टी, 2 चम्मच खीरे का पेस्ट लें। इसमें 10 बूंद टी-ट्री ऑइल मिक्स करें। अब इसमें 1 चम्मच लिक्विड कैस्टील सोप मिलाएं। अब इस शैपू से बालों को धोएं।

खीरे का तेल

खीरे के बीजों का इस्तेमाल कर तेल बनाया जाता है। आप अपने बालों को हाइड्रेट करने के लिए इस तेल से मालिश कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें, अब इसे सूखा लें। हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें, इससे बालों के विकास बढ़ावा मिलता है।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Tags:

Hair CareHair Care Tips
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue