होम / सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का करें इस्तेमाल, बनाए ये 4 हेयर पैक्स

सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल का करें इस्तेमाल, बनाए ये 4 हेयर पैक्स

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : May 12, 2023, 10:51 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), How to Get Rid of White Hair, दिल्ली: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, धूल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में लोग समय से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगते हैं। सफेद बालों को कम करने के लिए कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। जिससे बालों को साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आप नेचुरल उपाय अपनाकर भी सफेद बालों को कम कर सकते हैं। तो यहां जानिए सरसों के तेल से इन असरदार उपायों के बारे में जानकारी।

1. सरसों का तेल और केले का पैक

सबसे पहले एक बाउल में पके केले को मैश करें, अब इसमें सरसों का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं, करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें।

2. सरसों का तेल और एलोवेरा जेल

इसके लिए एक छोटे बाउल में 2-3 बड़े चम्मच सरसों तेल लें, इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. सरसों का तेल और दही

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सरसों के तेल में दही डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पैक को स्कैल्प पर लगाएं। करीब 30-40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

4. सरसों का तेल, नींबू का रस और मेथी पाउडर

इसके लिए एक सरसों के तेल में नींबू का रस, मेथी पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पैक को बालों पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद धो लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT