<

Back Pain Exercises: एक्ट्रेस भाग्यश्री का फिटनेस मंत्र, सोने से पहले रात को कर लें ये 4 एक्सरसाइज, चुटकियों में दूर होगा कमर दर्द

Bhagyashree Back Pain Exercises: एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कमर दर्द के लिए चार एक्सरसाइज शेयर की हैं, जिन्हें बिस्तर पर लेटे-लेटे किया जा सकता है. अगर आपको कमर दर्द है, तो सोने से पहले रोज ये एक्सरसाइज करें.

Bhagyashree Back Pain Exercises: मैनें प्यार किया कि मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री 56 साल की उम्र में भी बहुत फिट हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ कई घरेलू नुस्खे शेयर करती रहती हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने कमर दर्द के लिए चार एक्सरसाइज शेयर की हैं, जिन्हें बिस्तर पर लेटे-लेटे किया जा सकता है. अगर आपको कमर दर्द है, तो सोने से पहले रोज ये एक्सरसाइज करें. इनसे कूल्हों की अकड़न कम होगी और कमर की मांसपेशियों को आराम मिलेगा.

टखने मोड़ने की एक्सरसाइज

भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि ये चार एक्सरसाइज कैसे करें. सबसे पहले, बिस्तर पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पैर सीधे रखें. दोनों पैरों को बिल्कुल सीधा रखें और अपने टखनों को बाहर की ओर और फिर अंदर की ओर घुमाएं. ध्यान रखें कि घुमाते समय आपके पैर की उंगलियां दोनों तरफ बिस्तर को छुएं. टखनों को मोड़ने से कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां ढीली होंगी और अकड़न कम होगी.

एड़ी से पंजे तक घुमाना

बिस्तर पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं और पैर सीधे रखें. अब, एक पैर सीधा रखें और दूसरे पैर की एड़ी को पहले पैर के पंजों पर रखें. अब, इस स्थिति में अपने पैरों को अगल-बगल घुमाएं.  यह घुमाव आपकी कमर के निचले हिस्से तक होना चाहिए, जिससे कमर की मांसपेशियों का तनाव कम होगा. हर तरफ कम से कम 10 बार यह घुमाव करने से कमर की मांसपेशियों को आराम मिलेगा.

हिप ओपनर एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज में, बिस्तर पर लेट जाएं और दोनों घुटनों को मोड़ें. अब, अपने दाहिने घुटने को बाईं ओर ले जाएं और उसे बिस्तर से छुएं. इसी तरह, अपने बाएं घुटने को दाईं ओर ले जाएं और उसे बिस्तर से छुएं. यह एक्सरसाइज कूल्हों की अकड़न कम करने में मदद करेगी.

फिगर 4 स्विंग

अपने बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और अपने दाहिने पैर का तलवा उस पर रखें. अब, अपने कंधों को बिस्तर पर सीधा रखें और अपनी कमर से घूमें, पैरों की स्थिति बनाए रखें. यह एक्सरसाइज कूल्हों और कमर के निचले हिस्से को स्ट्रेच करती है, जिससे कमर दर्द से राहत मिलेगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST