<

सोहा अली खान ने बनाई हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, एक ड्रिंक में मिलेगा 30-35 ग्राम प्रोटीन, नोट करें रेसिपी

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी हेल्दी स्मूदी की रेसिपी फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने बताया कि ये स्मूदी प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है. इसकी रेसिपी भी काफी आसान है और ये पीने में काफी टेस्टी है.

Soha Ali Khan Smoothie Recipe: हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में उन्होंने डेली स्मूदी रेसिपी शेयर की है. उन्होंने बताया कि वो इस स्मूदी को अपनी सुबह की पहली जरूरी आदत मानती हैं. सोहा का कहना है कि ये स्मूदी उनके दिन की शुरुआत को टेस्टी और आसान बनाती है, खासकर ऐसे दिनों में तब, जब दिन थोड़ा स्लो और बिजी रहा हो. ये ड्रिंक हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है. ये शरीर को एनर्जी देता है और ओवरऑल हेल्थ को भी सपोर्ट करती है. ये ड्रिंक उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है और वो इसे मिस नहीं करतीं.

स्मूदी के लिए जरूरी चीजें

सोहा इस हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए 1 केला, 2 स्ट्रॉबेरी, 2 खजूर, 3-4 किशमिश, 3 काजू, 4-5 बेरीज, 1 चम्मच ओट्स और आधा गिलास दूध या प्लांट बेस्ड दूध की जरूरत पड़ेगी. इन सभी चीजों को एक साथ मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड करें. 

स्मूदी पीने से मिलते हैं ये फायदे

सोहा अली खान की ये स्पेशल रेसिपी पोषण के लिहाज से काफी संतुलित है. इसमें डाले जाने वाले फल, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स का कॉम्बिनेशन हेल्दी होता है. ये नेचुरल शुगर, फाइबर और हेल्दी फैट्स का कॉम्बिनेशन है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं. ये ड्रिंक पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है. इसके कारण बार-बार भूख लगती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है.

कब पीनी चाहिए स्मूदी?

सोहा का कहना है कि वो इस स्मूदी को नाश्ते के बाद और लंच से पहले के गैप में लेती हैं. ये टाइमिंग डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. ये ड्रिंक पूरे दिन एनर्जी स्टेडी रखती है. अगर सुबह की शुरुआत धीमी होती है, तो ये स्मूदी एक्टिव महसूस कराती है. अगर आप अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो ये स्मूदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि अगर आपको कोई एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

बनाते समय टाइट रह जाता है ढोकला? ट्राई करिये ये नई रेसिपी, हमेशा सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा ढोकला

Dhokla Recipe: गुजराती व्यंजनों में ढोकला का विशेष स्थान है. यह पौष्टिक होने के साथ…

Last Updated: April 1, 2026 15:24:04 IST

Team India: फैंस के लिए खुशखबरी! जुलाई में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, जिम्बाब्वे से भिड़ेगा, देखें शेड्यूल

Team India Matches: टीम इंडिया जुलाई के महीने में जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe T20I Series)…

Last Updated: April 1, 2026 15:25:18 IST

लेना चाहते हैं बड़े साइज की SUV? MG Hector vs Mahindra BE 6 में क्या रहेगी बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

अगर आप किसी ईवी कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे…

Last Updated: April 1, 2026 15:16:06 IST

आज से रेल यात्रा में बड़ा बदलाव, ट्रेन छूटने के इतने घंटे पहले रद्द करनी होगी टिकट, वरना नहीं मिलेगा रिफंड

यात्रियों के लिए यह बदलाव आज से लागू किए जाने की बात कही जा रही…

Last Updated: April 1, 2026 15:12:02 IST

छोटे अपराधों पर नहीं होगा केस! मामूली मामलों को अपराध की सूची से हटाने की तैयारी में सरकार, जन विश्वास बिल पेश

सदन में जन विश्वास बिल पेश किया गया है. इस बिल में छोटे नियम उल्लंघनों…

Last Updated: April 1, 2026 15:09:34 IST

India Post GDS Result 2026 Date: भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट सेकेंड जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

India Post GDS Merit List 2026 Date: भारतीय डाक GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द…

Last Updated: April 1, 2026 15:11:26 IST