Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Summer Health Tips: आजकल के बदलते मौसम के साथ ही गर्मी का एहसास भी धीरे-धीरे होने लगा है, गर्मी के मौसम में 'लू' से बचना और अपने आप को हाइड्रेट रखना एक बड़ी समस्या होती है,आइए जानते हैं एक ऐसे बीज के बारे में जो गर्मी के मौसम में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी.
इस बीज का पानी पीने से लू का खतरा होगा कम और शरीर रहेगा ठंडा
Sabja Seeds Benefits: जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे मौसम में गर्मी का असर दिखाई देने लगता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान शरीर पर असर डालना शुरू कर देते हैं. गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन, थकान और लू लगने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.ऐसे में विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गर्म मौसम आने से पहले ही अपने खान-पान में ऐसी चीजें शामिल कर ली जाएं जो शरीर को ठंडक देने के साथ सेहत को भी मजबूत रखें. आयुर्वेद में कुछ प्राकृतिक बीजों को गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है.
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार कुछ प्राकृतिक बीज ऐसे होते हैं जिनका पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से होने वाली कई परेशानियों से राहत मिल सकती है. इन्हीं में से एक खास बीज है ‘सब्जा’ का, जिसे तुलसी के बीज या फालूदा सीड्स भी कहा जाता है.यह गर्मी के मौसम नें बहुत ही फायदेमंद होता है.
सब्जा सीड्स को आमतौर पर तुलसी के बीज या फालूदा सीड्स के नाम से भी जाना जाता है. देखने में ये छोटे काले बीज होते हैं, लेकिन पोषक तत्वों के मामले में इन्हें काफी समृद्ध माना जाता है.इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मौजूद होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार सब्जा सीड्स की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को राहत दे सकता है. नियमित रूप से इसका पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है.गर्मी के मौसम में इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और थकान भी कम महसूस होती है.
शरीर को ठंडा रखने में मदद
पानी में भिगोने के बाद सब्जा सीड्स फूलकर जेल जैसा रूप ले लेते हैं. यह शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे गर्मी का असर कम हो सकता है.
लू से बचाव में सहायक
गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को अपने अंदर सोख लेते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है.
इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद
इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं.
सब्जा सीड्स का सेवन करना बेहद आसान है.
क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…
Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Amroha Crime News: अमरोहा में द केरल स्टोरी की कहानी से मिलती-जुलती एक घटना सामने…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते…
Silver Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को चांदी के दामों में…
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे…