Breakfast Skip Karne Ke Fayde: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल दिन पर दिन खराब होती जा रही है. ऐसे में सुबह के समय नाश्ता न करना शरीर पर क्या असर डालेगा, आइए जानते हैं कि शरीर को नुकसान होगा या फायदा.
Breakfast Skip Karne Ke Fayde: आज-कल की लाइफस्टाइल काफी खराब हो गई है. जहां पहले लोग नाश्ते को दिन की सबसे अच्छी मील मानते थे वहीं अब लोग नाश्ता छोड़ देते हैं ताकि उनका वजन कम हो जाए हालांकि यह आदत हर किसी के लिए सही नहीं मानी जाती, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके फायदे जरूर देखे जा सकते हैं.
ब्रेकफास्ट छोड़ना न तो पूरी तरह सही कहा जा सकता है और न ही पूरी तरह गलत. ये पूरी तरह व्यक्ति की लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य स्थिति और डाइट पैटर्न पर निर्भर करता है. अगर इसे सही प्लानिंग के साथ किया जाए, तो ये शरीर को कुछ लाभ भी दे सकता है.
अगर इसे संतुलित तरीके से अपनाया जाए तो इसके कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे-
ये वजन घटाने में मदद कर सकता है.
इंटरमिटेंट फास्टिंग को सपोर्ट करता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल में करने में मदद करता है.
पाचन तंत्र भी सही रहता है और पेट को आराम मिलता है.
ये आदत कुछ खास परिस्थितियों में ज्यादा उपयोगी हो सकती है, जैसे जो लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करते हैं या जिन्हें सुबह भूख नहीं लगती औक जो वजन कम करना चाहते हैं.
कुछ लोगों के लिए नाश्ता स्किप करना नुकसानदायक हो सकता है, जैसे- डायबिटीज के मरीज, बच्चे, किशोर और गर्भवती महिलाएं.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेकफास्ट स्किप करना तभी फायदेमंद हो सकता है जब दिनभर की पोषण जरूरतों को सही तरीके से पूरा किया जाए. बिना प्लान के नाश्ता छोड़ना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
डिस्केलमर- यहां दी गई सभी जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित हैं किसी भी तरह की चीजों को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.
Shaniwar Ke Upay: अगर आप भी अपने घर की तमाम समस्याओं से परेशान हैं तो…
Dhanbad College Wall Poster Case: धनबाद में युवक ने अपनी रूठी प्रेमिका को मनाने के…
पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया…
Who is Vivek Sinha: फिल्म 'धुरंधर' के विलेन विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ की फीस…
Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…
CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…