<

Career vs Marriage: करियर की उड़ान या शादी का बंधन: आज की महिलाओं के लिए कौन-सा फैसला पहले लेना है बेहतर?

Career vs Marriage: एक तरफ परिवार वाले कहते हैं कि पहले शादी कर लो, करियर बाद में सेटल करते रहना, लेकिन महिला पहले अपने पैरों पर खड़े होना चाहती हैं. आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. महिलाओं की क्षमता अनुमान लगाना हर किसी के बस की बात नहीं, वो इसलिए क्योंकि आज कॉर्पोरेट जगत से लेकर लगभग हर फील्ड में महिलाएं गृहस्थ की जिम्मेदारियां निभा रही है और अपना परचम भी लहरा रही हैं. लेकिन, शादी पहला या करियर? महिलाओं को किस रास्ते पहले जाना चाहिए-

Career vs Marriage: आज के इस नए दौर में महिलाओं ने अपने अधिकार बखूबी जान लिए हैं. सशक्तिकरण के इस दौर में महिलाएं अपने आपको बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं. वो अपनी सहजता से हर बात रखना भी जानती हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर भी बन रही हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि अब ज्यादातर महिलाएं अपनी लाइफ के डिसीजन लेने के लिए दूसरों का चेहरा नहीं ताकतीं. फिर पहले शादी या करियर? इस सवाल में कनफ्यूज क्यों हो जाती हैं? क्या आप भी इसी सवाल का खोजते हुए यहां आई हैं तो इसका जवाब भी जान लीजिए-

शादी या करियर?

अपनी पढ़ाई करने के तुरंत बाद लगभग हर महिला के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है. जिंदगी में हर नए अचीवमेंट के समय पर ये सवाल ज्यादातर अविवाहित महिलाओं को परेशान करता रहता है. कुछ महिलाएं अपने करियर को प्राथमिकता देना चाहती हैं और शादी को आगे के लिए टाल देती हैं.

वहीं कुछ महिलाएं शादी को तवज्जो देती हैं और करियर को भविष्य की कंडीशन पर छोड़ देती हैं. कुछ महिलाएं अनस्टेबल करियर के बीच शादी करती हैं.

अपने आप से पूछें

इस मामले समझें तो करियर और शादी एक दूसरे के दुश्मन नहीं है, बल्कि दोनों ही जिंदगी के बड़े फैसले हैं. वैसे तो पढ़ाई पूरी करते ही ज्यादातर महिलाएं इस सवाल को लेकर क्लीयर रहती हैं.

जो गृहस्थ जीवन के साथ आगे बढ़ने का निर्णय ले चुकी हैं, वो फिर करियर को लेकर इतना सोच-विचार नहीं करतीं. लेकिन जो महिलाएं लाइफ में एक अच्छा करियर बनाना चाहती हैं वो अक्सर ये फैसला करने में उलझ जाती हैं. उन्हें पहले क्या करना चाहिए?

सबसे पहले कौन-सा कदम उठाएं?

जो महिलाएं पढ़ाई के बाद आत्मनिर्भर होना चाहती हैं, आर्थिक स्वतंत्रता चाहती हैं, उन महिलाओं को सबसे पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहिए. क्योंकि आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वतंत्रता ही वो चाबी है, जिसके जरिए वो अपनी पसंद के फैसले लेने के लिए आजाद रहती है.

फिर लाइफ में आगे जाके वो शादी करें या न करें, ये उतना महत्वपूर्ण नहीं रहता. ये महिलाएं अपने प्रोफेशनल लाइफ को आसानी से सक्सेस की तरफ मोड़ सकती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस सवाल को लेकर ज्यादातर रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की मिली जुली राय होती है. हालांकि ज्यादातर का मत यही होता है कि महिला हो या पुरुष, दोनों को काम और गृहस्थी के बीच बैलेंस करना चाहिए.

खासतौर पर महिलाओं के लिए सफल करियर के साथ एक खुशहाल शादी मुमकिन है. इन दोनों संतुलन बिठाने के लिए महिलाएं लगातार प्रयासरत भी हैं.

  • जो महिलाएं पहले शादी करने का फैसला करती हैं तो अपने करियर या फाइनेंशियल फ्रीडम के बारे में अवश्य सोचें.
  • ऐसे में शादी का फैसला करने से पहले आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को लेकर जीवनसाथी के विचार जान लेने चाहिए.
  • वहीं, जो महिलाएं शादी से पहले करियर को चुनती हैं, उन्हें भी करियर स्टेबल करने के साथ एक सही लाइफ पार्टनर जरूर चुनना चाहिए.
  • एक अच्छा जीवनसाथी जिंदगी की राह को आसान बनाके करियर को आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.

आज हमारे बीच कई ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जहां महिलाएं अपने करियर में नए माइलस्टोन अचीव करने के साथ-साथ शादीशुदा जिंदगी की जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं.

हालांकि करियर का फैसला व्यक्तिगत हो सकता है, लेकिन खुशहाल शादी की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिला की नहीं होती. ऐसी स्थिति में एक सहयोगी और समझदार जीवनसाथी का होना ही जीवन की राह को आसान बना सकता है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Windsor EV vs MG Comet EV में से किसमें मिलेगी दमदार रेंज? कौन है कम खर्च वाली कार, जानें दोनों में अंतर

अगर आप कोई अच्छी ईवी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Windsor…

Last Updated: May 28, 2026 22:43:15 IST

लेना चाहते हैं एक फास्ट प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन? OnePlus Turbo 6 vs Oppo Find X9 Ultra में से क्या रहेगा बेहतर

दोनों ही स्मार्टफोन आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. दोनों में अंतर जानने के बाद…

Last Updated: May 28, 2026 22:35:11 IST

मंडप बना WWE का रिंग! दूल्हा-दुल्हन की कुश्ती देख मेहमान भी छोड़ बैठे खाना; रखी थी अनोखी शर्त

China Viral Wedding: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की जगह को एक रेसलिंग अखाड़े में बदल…

Last Updated: May 28, 2026 19:26:49 IST

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Last Updated: May 28, 2026 19:23:32 IST

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…

Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Jokes Of The Day: तनाव ने जीना कर दिया है मुहाल? पढ़ना शुरू करें ये मजेदार जोक्स, दूर हो जाएगी बोरियत

Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 28, 2026 18:16:43 IST