<
Categories: देश

Omar Abdullah Viral Video: सीएम उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से इनकार, फिर दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

Omar Abdullah Video: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे. वहां जिस फीते को काटकर उद्घाटन करना था, वो भारते के तिरंगे जैसा था. उमर अब्दुल्ला ने वो फीता काटने से मना कर दिया.

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार्यक्रम में पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से इनकार कर दिया. इसे लेकर उमर अब्दुल्ला की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, सीएम एक उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. उद्घाटन के लिए जो रिबन लगाया गया था, वह भारतीय तिरंगे के रंगों जैसा था. जैसे ही वो कैंची लेकर आगे बढ़े तो उनकी नजर रिबन के रंगों पर पड़ी. राष्ट्रध्वज के प्रतीकात्मक रंगों को ‘काटने’ के बजाय उन्होंने तुरंत अपनी कैंची रोक दी और इसे काटने से साफ मना कर दिया.

साथी ही मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस रिबन को काटा न जाए. उन्होंने कहा कि इसे बेहद सम्मान के साथ खोलकर फोल्ड किया जाए. इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

फिलहाल मुख्यमंत्री के इस कदम को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और प्रोटोकॉल के पालन के रूप में देखा जा रहा है. माना जाता है कि तिरंगे से जुड़े नियमों और मर्यादाओं का पालन करना बेहद जरूरी है और सीएम उमर अब्दुल्ला ने उसी का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया.

‘जब बात तिरंगे के सम्मान की हो, तो कोई समझौता नहीं’

वहीं उमर अब्दुल्ला के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा- “जब बात तिरंगे के सम्मान की हो, तो कोई समझौता नहीं, उमर अब्दुल्ला ने आज दिल जीत लिया.” एक दूसरे यजर ने लिखा- “ये सही काम क्या सर जी ने, उसे दंड देना चाहिए जिस से तिरंगा वाला रिबन लगाया.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- “समारोह के उद्घाटन के लिए काटने को तिरंगा फीता? ये तो जान बूझ कर उमर अब्दुल्ला को फंसाने के लिए लगाया गया फीता लग रहा है मुझे. वो तो उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे फीते को देखते ही उसे बड़े एहतराम से लपेट कर अलग रखवा दिया.”

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST