<

चित्रांगदा सिंह की ग्लोइंग स्किन का राज  ‘हॉरिबल टेस्ट’ वाला देसी ड्रिंक, बोलीं- ये मेरा रामबाण है

Chitrangda Singh Beauty Tips: हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस का एक देसी राज शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक साधारण घरेलू ड्रिंक उनकी ग्लोइंग स्किन, मजबूत इम्यूनिटी और हेल्दी बालों के लिए बेहद असरदार साबित हुई है, जिसे वह रामबाण मानती हैं.

Chitrangda Singh Beauty Tips: बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी खूबसूरत त्वचा और चमकदार बालों के लिए किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर नहीं, बल्कि एक साधारण देसी ड्रिंक पर भरोसा करती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जीरा पानी उनके लिए किसी ‘रामबाण’ से कम नहीं है.11 जनवरी को Curly Tales को दिए इंटरव्यू में चित्रांगदा ने कहा कि दिल्ली शिफ्ट होने के बाद वह बार-बार बीमार पड़ने लगी थीं. ऐसे में उन्होंने अपनी दिनचर्या में जीरा पानी को शामिल किया, जिससे उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिला.

चित्रांगदा सिंह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या ट्रेंड्स पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं, बल्कि शरीर को अंदर से हेल्दी रखने पर ध्यान देती हैं. इसी सोच के साथ वह कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं.

चित्रांगदा की चमकती त्वचा का देसी राज

इंटरव्यू में चित्रांगदा ने बताया कि उनकी सीक्रेट ड्रिंक जीरा पानी है. उनके अनुसार, इस ड्रिंक ने उनकी स्किन, नाखूनों और बालों की सेहत में साफ फर्क डाला है. वह करीब पिछले दो साल से रोजाना जीरा पानी पी रही हैं.उन्होंने यह भी कहा कि इसका स्वाद भले ही अच्छा न हो, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि इसे छोड़ना मुश्किल है. उनका मानना है कि यह ड्रिंक शरीर को अंदर से साफ और मजबूत बनाती है.

इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद

चित्रांगदा के मुताबिक, जीरा पानी  इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें गले और कान से जुड़ी परेशानियां बार-बार होती थीं, लेकिन जीरा पानी को अपनी डाइट में शामिल करने के बाद इन समस्याओं में काफी सुधार हुआ है. अब वह पहले के मुकाबले कम बीमार पड़ती हैं और ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करती हैं.

कैसे बनाएं जीरा पानी

अगर आप भी जीरा पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहते हैं, तो इसका तरीका बहुत आसान है.रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करें और खाली पेट चाय की तरह पी लें. स्वाद और फायदे बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST