Toilet Cleaning Hacks: घर के साथ ही बाथरूम की सफाई भी बहुत जरूरी है. अगर कोई मेहमान आ जाए और टॉयलेट गंदा हो, तो पूरा इम्प्रेशन खराब हो जाता है. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा कीटाणु भी यहीं पनपते हैं. हालांकि टॉयलेट का लगातार इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण इसे हमेशा साफ रख पाना काफी मुश्किल होता है. अक्सर टॉयलेट सीट की साफ करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल और महंगे क्लीनर भी इस्तेमाल करते हैं. इसके बावजूद अच्छा परिणाम नहीं मिल पाते.
कई बार मेहनत करने के बावजूद भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इसके बावजूद भी टॉयलेट सीट साफ नहीं हो पाती हैं. कभी-कभी ज्यादा लिक्विड पड़ जाता है, तो कभी बाथरूम के पीले दाग साफ नहीं हो पाती हैं. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी का सामना करते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.
इन चीजों का करें इस्तेमाल
आपको टॉयलेट साफ करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए. ये पैसों के साथ ही मेहनत भी बचाएगी. आपको कुछ ज्यादा नहीं करना बस फ्रिज से बर्फ निकालनी है और किचन से सिरका निकालना है. ये दोनों चीजें साथ में मिलकर बाथरूम के दाग हटा सकती हैं. हालांकि ध्यान रखें कि बर्फ की सिल्ली का इस्तेमाल न करें, वो पाइप में फंस सकती है.
ऐसे साफ करें टॉयलेट
- टॉयलेट सीट को चमकाने के लिए सबसे पहले आपको बर्फ निकालकर बाउल में डालनी है.
- 2 से 3 बड़े बर्फ के बाउल को टॉयलेट सीट पर डाल दें.
- इसके ऊपर से सिरका डाल दें.
- इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
- अब इसे फ्लश कर दें या पानी से धो दें.