<

Dry Skin Problem: रूखी त्वचा से हैं परेशान? हो सकता है इस विटामिन की कमी का संकेत, जानिए लक्षण और घरेलू बचाव के तरीके

Dry Skin Problem: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या आम हो जाती है. अक्सर लोग इसे ठंडी हवा, कम नमी या प्रदूषण का असर मान लेते हैं, लेकिन हर बार वजह सिर्फ मौसम नहीं होता.

Causes Of Dry Skin: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या आम हो जाती है. अक्सर लोग इसे ठंडी हवा, कम नमी या प्रदूषण का असर मान लेते हैं, लेकिन हर बार वजह सिर्फ मौसम नहीं होता. कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों, खासकर विटामिन सी की कमी भी ड्राई स्किन का कारण बन सकती है.

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है, त्वचा की चमक कम हो गई है, मसूड़ों से खून आता है या फिर छोटी-मोटी चोट भी देर से भरती है, तो ये संकेत विटामिन सी की कमी की ओर इशारा कर सकते हैं. समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो इसका असर इम्युनिटी और स्किन हेल्थ दोनों पर पड़ता है.

क्यों जरूरी है विटामिन सी

विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ-साथ त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से इम्युन सिस्टम कमजोर पड़ सकता है, जिससे इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं. गलत खान-पान, ज्यादा जंक फूड, कमजोर पाचन, तनाव और अनियमित दिनचर्या भी इस कमी को बढ़ा सकती है.

विटामिन सी की कमी कैसे करें पूरी

विटामिन सी पाने के लिए नेचुरल फूड सबसे बेहतर माने जाते हैं. संतरा, नींबू, कीवी, स्ट्रॉबेरी और खासतौर पर आंवला इसके बेहतरीन स्रोत हैं. रोजाना एक आंवला खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और त्वचा में नेचुरल निखार आता है.

इसके अलावा अमरूद, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, पपीता और टमाटर को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाकर विटामिन की कमी से बचा जा सकता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ सही डाइट ही नहीं, सर्दियों में स्किन केयर भी उतनी ही जरूरी है. दिन में कम से कम एक बार चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें और उसके बाद अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. बाहर से आने के बाद चेहरा जरूर धोएं, ताकि त्वचा पर जमी गंदगी हट सके और ड्राइनेस न बढ़े.

अगर ठंड में आपकी त्वचा बार-बार रूखी हो रही है, तो एक बार अपनी डाइट और विटामिन सी की मात्रा पर जरूर ध्यान दें. सही खान-पान और थोड़ी सी केयर से इस समस्या से आसानी से राहत पाई जा सकती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ ऑटो चला रही महिला, चेहरे पर साफ झलक रही खुशी; Video देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…

Last Updated: May 31, 2026 14:48:31 IST

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST