Low haemoglobin: हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन होता है. यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह फेफड़ों से विभिन्न ऊतकों और अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने और ऊतकों से अपशिष्ट पदार्थ को वापस फेफड़ों तक पहुँचाने का काम करता है. जिससे सांस के साथ बाहर निकाला जा सकता है.
हीमोग्लोबिन कम होने के लक्षण क्या है?
- कमजोर नाखून
- चक्कर आना
- सिर हल्का महसूस होना
- बालों का झड़ना
- थकान और कमजोरी
- सांस लेने में कठिनाई
- पीली त्वचा और ठंडे हाथ-पैर
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
हीमोग्लोबिन लेवल कम होने के कारण क्या हैं?
- आपका शरीर पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बना रहा है. आपका शरीर अस्थि मज्जा में लाल रक्त कोशिकाएं और श्वेत रक्त कोशिकाएं बनाता है. कभी-कभी, कुछ स्थितियां और बीमारियां अस्थि मज्जा की पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन या उन्हें बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित करती हैं.
- आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं बनाता है, लेकिन ये कोशिकाएं शरीर द्वारा उनकी भरपाई करने की गति से कहीं अधिक तेजी से खत्म होती हैं.
- चोट या बीमारी के कारण खून का ज्यादा बहना. खून बहने पर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. कभी-कभी, महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है. आंतरिक रक्तस्राव, जैसे कि अल्सर से खून बहने पर भी खून की कमी हो सकती है.
- आपका शरीर आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से रेड ब्लड सेल के विकास की शरीर की क्षमता प्रभावित होती है.
- आपको आयरन और विटामिन बी12 और बी9 जैसे आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते हैं
हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ कौन से हैं?
- हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, केल, जामुन, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां
- दालें और फलियां – चना, मसूर और राजमा
- रेड मीट – बीफ लो फैट मीट
- फल – अनार, सेब, खट्टे फल (संतरा, नींबू, अंगूर) और जामुन जैसे फल