<

गट हेल्थ: दवाइयों से पहले आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खा, पेट के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक ड्रिंक

Gut Health: पेट के बेहतर स्वास्थ्य के लिए घर में पाए जाने ये 5 ड्रिंक्स आपको दिन भर खुश रख सकते हैं. देखें आपके लिए सबसे आसान कौन सा है, आपके घर में कौन सा नहीं है.

Gut Health: पेट की सेहत ठीक रहती है तो पूरा शरीर खुश रहता है. क्यों कि स्वस्थ पाचन तंत्र हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य से जुड़ा होता है. आयुर्वेद में ऐसे कई सरल लेकिन असरदार पेय बताए गए हैं, जो पाचन सुधारते हैं, गैस-एसिडिटी की समस्या को कम करते हैं और आंतों को मजबूत बनाते हैं. इन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से शामिल कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है.

गट हेल्थ के लिए 5 घरेलू पेय

छाछ

छाछ, एक हल्का और ठंडक देने वाला प्रोबायोटिक युक्त पेय पदार्थ है जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को रिलीज करता है, शरीर की अग्नि पाचन क्षमता को बढ़ाता है और पेट फूलने या गैस की समस्या को कम करता है. इसके लिए आधा कप दही में एक चौथाई कप पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. उसके बाद फिर भुना हुआ जीरा पाउडर, एक चुटकी नमक और धनिया पत्ती डालें. इससे आपके पेट को काफी राहत मिलेगी.

गर्म जल जीरा

यह पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी पेय है. इसमें पाए जाने वाले यौगिक पाचन एंजाइमों को एक्टिव करते हैं, पेट में गैस बनने या पेट फूलने एसिडिटी से राहत प्रदान करते हैं. इसके लिए आप एक गिलास पानी में 1 छोटा चम्मच जीरा 5-10 मिनट तक उबालें। छानकर इसे गर्म ही पी सकते हैं.

सौंफ की चाय

हर भारतीय घर में सौंफ के बीज को पाया जाता है. अक्सर लोग इसे खाना खाने के बाद खाते हैं. ये सांसों को तरोताजा करता है और पाचन में मददगार होता है. इसकी चाय बनाकर पीने से गैस, अपच या पेट में ऐंठन से आपको आराम मिलता है इससे पाचन क्रिया आसान होती है और बेचैनी कम हो जाती है. इसके लिए आप 1 चम्मच सौंफ को पानी में 5 मिनट तक उबालें, फिर इसे छानकर इसे गर्म-गर्म पी सकते हैं.

अजवाइन का पानी

अजवाइन हर घर में मिलने वाला भारतीय मसाला है जो पेट फूलने, गैस, एसिडिटी और अपच से राहत दिलाने के लिए जानी जाती है. आयुर्वेद में इसे अनियमित खान-पान या कमजोर पाचन क्रिया के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना गया है. अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक होता है, जो पाचन एंजाइमों की सक्रियता को बढ़ाता है और पेट फूलने, गैस की समस्या या भारीपन से राहत दिलाता है. इसके लिए आप पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर 5 मिनट तक उबालें, छान लें और फिर पिएं. आप इसमें थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं.

नारियल पानी

नारियल पानी हमारे शरीर के ऊतकों को नमी देता है. यह आंतों की सूजन को शांत कर, पेट की जलन को कम करता है. यह एसिडिटी और अल्सर से राहत दिलाने में बहुत हद तक कारगर साबित है. आप इसका सेवन मसालेदार भोजन के बाद कर सकते हैं.
Share
Published by

Recent Posts

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST

Toyota Fortuner vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…

Last Updated: May 21, 2026 19:02:28 IST