गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों से आम खरीदते हैं. हालांकि बहुत से लोग ये नहीं जान पाते कि आम प्राकृतिक रूप से पके हुए हैं या उन्हें केमिकल से पकाया गया है. आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे करनी है.
केमिकल से पके हुए आमों को कैसे पहचानें?
Identify Chemical Ripened Mangoes: गर्मियों के मौसम में हर बाजार में हर तरफ आम ही आम नजर आते हैं. इनमें ये पहचानना काफी मुश्किल होता है, जो केमिकल से बना हुआ हो. हर चमकता और पका हुआ आम आपकी सेहत के लिए सुरक्षित हो, ऐसा मुमकिन नहीं है. कुछ आम देखने में जितने सुंदर लगते हैं, सेहत के लिए उतने ही हानिकारक होते हैं. आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. इससे शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है.
केमिकल से पके हुए आम खाने से पेट दर्द, एलर्जी, उल्टी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में जरूरी है कि आम खरीदते समय केवल रंग और आकार नहीं बल्कि खुशबू, छिलके और पकने के तरीके पर भी ध्यान देना चाहिए.
आम को जल्दी पकाने के लिए उनमें कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है. इसके कारण पेट में दर्द, चक्कर, उल्टी आना और गैस समेत तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, बुजुर्ग और बच्चों पर जल्दी ही इसका असर पड़ सकता है. ऐसे में आपको आम पहचान कर ले जाने चाहिए कि कहीं वे केमिकल से तो नहीं बने हैं.
केमिकल से पके हुए आम की पहचान खुशबू और उसके रंग से होती है. प्राकृतिक तरीके से पके हुए आमों का रंग हर तरफ से बराबर नहीं होता. वहीं केमिकल से पके हुए आम चमकदार और पूरे एक जैसे रंग वाले होते हैं. हालांकि ये आम कच्चे या सख्त हो सकते हैं. इनमें कोई खास खुशबू भी नहीं होती. ध्यान रखें कि जब आप आम खरीदें, तो भरोसेमंद जगह से लें. साथ ही आम खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें और कुछ देर के लिए नॉर्मल पानी में भिगो दें. मई या जून से पहले आम का सेवन न करें.
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…
अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…
शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…
रिकी पोंटिंग ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप…
दिल्ली पुलिस ने देश भर में साइबर क्राइम करने वाले गिरोह का बंडाफोड़ किया है.…
यदि प्रॉपर हेयर केयर के बावजूद बालों का झड़ना या रुखे-बेजान बालों की समस्या रहती…