<

हार्ट हेल्थ और खून जमने में दिक्कत? विटामिन K की कमी हो सकती है वजह, जानें- लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Vitamin K Deficiency: विटामिन K शरीर में खून का थक्का जमाने और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी कमी से हृदय की समस्या, ब्लीडिंग की समस्या जैसे लक्षण दिख सकते हैं.

Vitamin K Deficiency: शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन अक्सर लोग विटामिन K की कमी को नजरअंदाज कर देते हैं. आपके शरीर में विटामिन K की कमी तब होती है जब आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K नहीं होता है। इससे रक्तस्राव संबंधी समस्याएं हो सकती हैं एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन K की कमी से खून का थक्का बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और हड्डियों की सेहत पर भी असर पड़ता है. विटामिन K वसा में घुलनशील विटामिन होता है. यह ब्लड क्लोट जमने में मदद करता है और स्वस्थ हड्डियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं, आखिर किन कारणों से होती है इसकी कमी, क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव.

विटामिन K की कमी के लक्षण क्या हैं?

  • चोट का खून जल्दी नहीं रुकना
  • मसूड़ों से खून आना
  • नाखून के निचले हिस्से में छोटे-छोट थक्के बनते है
  • बिना किसी वजह नाक से ब्लीडिंग, घाव से खून बहना, पेट या आंतों के भीतरी हिस्सो से में ब्लीडिंग की समस्या
  • मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या
  • समय से पहले दांतों का कमजोर होना
  • शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियां
हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में भी विटामिन K अहम भूमिका निभाता है. यह धमनियों में कैल्शियम को अनावश्यक रूप से जमा होने से रोकता है. अगर विटामिन K की कमी हो जाए, तो कैल्शियम धमनियों की दीवारों में जमा होकर उन्हें सख्त बना सकता है. इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए विटामिन K को हार्ट की सुरक्षा से भी जोड़ा जाता है.

विटामिन K की कमी का इलाज कैसे करें?

यदि आपको विटामिन K की कमी होती है, तो आपका डॉक्टर आपको विटामिन K सप्लीमेंट देने के लिए कह सकते हैं. यह सप्लीमेंट ओरल या नसों के द्वारा ड्रिप से लिया जा सकता है. किसी डाइट एक्सपर्ट से परामर्श लेना फायदेमंद हो सकता है.
Share
Published by

Recent Posts

UP Work From Home: पेट्रोल-डीजल की बचक के लिए यूपी सरकार का मास्टरप्लान, हफ्ते में 2 दिन घर से काम

Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…

Last Updated: May 17, 2026 16:16:21 IST

PBKS vs RCB: आरसीबी ने अचानक क्यों बदला कप्तान? पाटीदार की जगह इस ‘धुरंधर’ को मिली कमान

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा…

Last Updated: May 17, 2026 15:39:13 IST

मसूर दाल के फायदे तो बहुत… क्या इसके नुकसान जानते हैं आप, किन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए, जानिए वजह

Disadvantages Of Red Lentils: दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. आज हम बात…

Last Updated: May 17, 2026 15:38:05 IST

वैभव को जल्दी टीम इंडिया में लाओ, सूर्यवंशी का डेब्यू कराने को उतावला हुआ पूर्व कोच

रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें जल्द भारत…

Last Updated: May 17, 2026 15:34:02 IST

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…

Last Updated: May 17, 2026 13:46:08 IST

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST