<
Categories: हेल्थ

मसूर दाल के फायदे तो बहुत… क्या इसके नुकसान जानते हैं आप, किन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए, जानिए वजह

Disadvantages Of Red Lentils: दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. आज हम बात करेंगे मसूर दाल की. यह दाल सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाले व्यंजनों में से एक है. इस दाल को लाल मसूर के नाम से भी जाना जाता है. यह दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. लेकिन, क्या आपको पता है कि मसूर दाल के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं. अब सवाल है कि आखिर किन लोगों को मसूर दाल नहीं खाना चाहिए? इस बारे में बता रहे हैं डॉ. सर्वेश कुमार-

Disadvantages Of Red Lentils: दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. इसलिए भारतीय किचन में दाल होना बेहद जरूरी है. आज हम बात करेंगे मसूर दाल की. यह दाल सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाले व्यंजनों में से एक है. इस दाल को लाल मसूर के नाम से भी जाना जाता है. यह दाल पोटेशियम, विटामिन सी, बी 6 आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर, जैसे न्यूट्रिशन से भरपूर होती है. इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा कम होती है. ऐसे में इसका सेवन करने से वजन घटाने से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाया जा सकता है. लेकिन, आपको बता दें कि, इतनी लाभकारी होने के बाद भी मसूर दाल के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं. अब सवाल है कि आखिर किन लोगों को मसूर दाल नहीं खाना चाहिए? इस बारे में बता रहे हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ के डॉ. सर्वेश कुमार-

इन परेशानियों में नहीं खाना चाहिए मसूर दाल

हाई यूरिक एसिड से पीड़ित: जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की प्रॉब्लम हो उन्हें मसूर की दाल के सेवन से परहेज करना चाहिए. बता दें कि, मसूर दाल में प्यूरिन होता है यूरिक एसिड जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या हो उन्हें भी मसूर के दाल के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों को कम ऑक्सलेट लेने की सलाह दी जाती है.

किडनी की समस्या से परेशान: किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए मसूर दाल का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, इस दाल में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में यदि किडनी की समस्या से पीड़ित लोग इस दाल को खाएंगे तो किडनी में पथरी की समस्या बढ़ सकती है.

गैस की समस्या होने पर: मसूर दाल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे खाने से कई बार गैस की समस्या हो सकती है. साथ ही, इस दाल में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है. इसलिए अगर इसे अधिक मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए तो वजन बढ़ने और शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमने का खतरा रहता है.

एलर्जी की समस्या होने पर: मसूर दाल के सेवन से एलर्जी का भी जोखिम बढ़ सकता है. हालांकि, यह दुर्लभ है, कुछ व्यक्तियों को मसूर दाल के अलावा अन्य दालों से भी एलर्जी हो सकती है. इसके अलावा, इस दाल के सेवन से खुजली, सूजन और जठरांत्र संबंधी परेशानी हो सकती हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

UP Work From Home: पेट्रोल-डीजल की बचक के लिए यूपी सरकार का मास्टरप्लान, हफ्ते में 2 दिन घर से काम

Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…

Last Updated: May 17, 2026 16:16:21 IST

PBKS vs RCB: आरसीबी ने अचानक क्यों बदला कप्तान? पाटीदार की जगह इस ‘धुरंधर’ को मिली कमान

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा…

Last Updated: May 17, 2026 15:39:13 IST

वैभव को जल्दी टीम इंडिया में लाओ, सूर्यवंशी का डेब्यू कराने को उतावला हुआ पूर्व कोच

रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें जल्द भारत…

Last Updated: May 17, 2026 15:34:02 IST

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…

Last Updated: May 17, 2026 13:46:08 IST

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST