Indian Ocean: हिंद महासागर का नाम कैसे पड़ा? पाकिस्तान ने एक समय इस नामकरण का कड़ा विरोध किया था. जाने Indian Ocean क्यों कहा गया और इसकी मुख्य बातें.
Indian Ocean
Indian Ocean: दुनिया के प्रमुख महासागर में एक हिंद महासागर (Indian Ocean) का नामकरण सदियों से विवाद और बहस का विषय रहा है. खासकर वैसे पड़ोसी देश जो इस महासागर के किनारों से लगते हैं. इस हिंद महासागर से पाकिस्तान की सीमा भी लगती है. इसका भाग म्यांमार, बांगलदेश, ईरान, मेडागास्कर, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया और केन्या भी है.
1960 और 70 के दौरान पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने इसे “हिंद महासागर” कहने से आपत्ति जताई थी. इन दोनों पड़ोसी देशों को ऐसा लगता था की हिंद महासागर कहने से भारत को बहुत ज्यादा अहमियत मिलता है.
नाम को आपत्तियों का सिलसिला 1980 तक जारी रहा. पाकिस्तान टाइम्स ने इस नाम का अलोचना करते हुए इसे अनुचित बताया था. वैसे पाकिस्तान टाइम्स अब बंद हो चुका है.
संस्कृत के ग्रंथों में भारत के चारो ओर स्थित पानी को सिंधु महासागर के नाम से जानते हैं. यह नाम सिंधु नदी के नाम पर रखा गया था, जिसको Indus का नाम भी बोला जाता है. काफी टाइम सदियों के बाद इस संस्कृत का नाम ग्रीक और रोमन नामों के साथ मिल गया, जिसके कारण “हिंद महासागर” के नामों को बल मिला.
15वीं सदी के दौर में जब यूरोपीय खोजकर्ता हिंद महासागर के दौरे पर आएं तो उन्होंने इसे “Sea of India” या “Eastern Sea” कहना शुरू किया. 1515 तक, लैटिन नक्शों में इसका नाम Oceanus Orientalis Indicus था, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है “Indian Eastern Ocean”. और बाद में जाकर “Indian Eastern Ocean” को अंग्रेजी में “Indian Ocean” कहा जाने लगा. आगे चल कर 18वीं सदी तक, यह वैश्विक मानचित्रकला में मजबूती से स्थापित हो गया.
Rinku Singh Govt Job: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल 2026 से…
Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…
हरियाणा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप समझ नहीं पाएंगे कि…
Aaj Sone Ka Bhav 24 march 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…
Pak vs Afg: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया…
IAS Sanjeev Hans: एक महिला ने संजीव हंस पर शादी का झूठा वादा करके उसके…