<

महंगे कंडीशनर को कहें अलविदा! किचन की इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल, 1 ही वॉश में सिल्की होंगे बाल

प्रदूषण और तरह-तरह के केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर लगाने से बाल अक्सर ड्राई हो जाते हैं. इसके लिए लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स कराते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं, जिससे बाल सिल्की रहेंगे. इसके लिए आपको महंगा खर्चा करने की जरूरत भी नहीं है.

Hair Care Tips: हर किसी को अपने बालों से बहुत प्यार होता है. वे अपने बालों की देखभाल के लिए काफी पैसे खर्च कर देते हैं. बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स, स्पा और हेयर मास्क के लिए कई हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद वे कुछ समय बाद वैसे ही हो जाते हैं. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर बालों का ध्यान रखने के लिए क्या करें, जिससे बाल सिल्की और शाइनी भी हों और इसके लिए ज्यादा खर्चा भी न करना पड़े. आपके इसी सवाल का जवाब आपकी रसोई में छुपा हुआ है. आपकी रसोई में मौजूद वे जादुई चीजें असर भी दिखाएंगी.

दही लगाने के फायदे

आपके किचन में मौजूद दही आपके बालों को सिल्की बना सकता है. दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, फ़ॉस्फ़ोरस, लैक्टिक एसिड और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं और ये बालों को हेल्दी रखने में मददगार होता है.

शहद लगाने के फायदे

वहीं शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये बालों के लिए किसी दवाई से कम नहीं है. शहद डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है. शहद बालों में लगाने से स्कैल्प का PH लेवल भी बैलेंस रहता है. 

कैसे करें अप्लाई?

दही और शहद बालों में लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में अपने बालों की लंबाई क हिसाब से दही डालना है. इसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद डालें. दोनों को अच्छी तरह से मिलकर स्मूद पेस्ट तैयार करें. अब तैयार किए गए पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर नीचे तक सही ढंग से लगाएं. इसके बाद इसे 45 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगाकर छोड़ दें. इसके बाद किसी भी माइल्ड शैंपू जिसमें ज्यादा केमिकल्स न हों, उससे धो लें. इसके बाद बाल सूखने के लिए छोड़ दें. आपको पहले वॉश में ही असर दिखना शुरू हो जाएगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST