<

स्वाद का नया तड़का, इस तरीके से घर पर बनाए खट्टे- मिठे अमरूद की चटनी, एक बार बनाएं बार-बार खाएं

Guava Chutney Recipe: अमरूद का फल तो हर कोई खाता है, लेकिन कभी आपने अमरूद की चटनी खाई है, अगर नहीं तो यहां आपके लिए अमरूद की चटनी बनाने का एक आसान तरीका है.

How to Make Guava Chutney: अगर आप चटनी के शौकीन हैं और अक्सर हरी धनिया, नारियल या पुदीने की चटनी का स्वाद लेते हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. अमरूद की चटनी (Guava Chutney) एक ऐसी रेसिपी है जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी. खट्टे-मीठे और मसालेदार फ्लेवर के साथ यह चटनी किसी भी स्नैक या मुख्य भोजन के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

क्या- क्या सामग्री का होता है इस्तेमाल? (Ingredients)

300 ग्राम हरे अमरूद
3-4 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक
1 नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच सामान्य नमक
आवश्यकतानुसार पानी

चटनी बनाने की विधि (Step-by-Step)

  • सबसे पहले अमरूद, हरी मिर्च और हरा धनिया अच्छे से धो लें। कोशिश करें कि अमरूद हरे और थोड़े कड़े हों; पके और मुलायम अमरूद का उपयोग न करें.
  • अमरूद के ऊपर और नीचे के हिस्से काटकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और सभी बीज निकाल दें.
  • मिक्सर में अमरूद, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें. अदरक के छोटे टुकड़े डालकर सभी मसाले—धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, हींग, काला नमक और साधारण नमक—मिलाएं.
  • नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें। अगर चटनी गाढ़ी लगे तो आधा कप पानी डालकर फिर से पीसें.
  • तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें और तुरंत सर्व करें.

परोसने के सुझाव

अमरूद की चटनी को आप समोसे, पकौड़े, इडली या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. इसकी खट्टी-मीठी और मसालेदार फ्लेवर बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी. इस आसान रेसिपी के साथ आप घर पर ही स्वादिष्ट और हेल्दी चटनी का मजा ले सकते हैं. अगली बार जब स्नैक्स बनाएं, तो इसे जरूर ट्राई करें.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST