<

इडली-डोसा ही नहीं, रसम का भी लें मजा! घर पर मिनटों में बनाएं साउथ इंडिया का यह स्वादिष्ट व्यंजन, सीखें रेसिपी

How to Make Rasam: पहले एक कटोरी गरमा-गरम रसम और फिर उसके साथ सादा चावल... साउथ इंडियन खाने का असली स्वाद इसी कॉम्बिनेशन में छिपा है. अगर आपको लगता है कि दक्षिण भारतीय व्यंजन सिर्फ इडली, डोसा और सांभर तक ही सीमित हैं, तो एक बार रसम जरूर ट्राई करें.

How to Make Rasam: पहले एक कटोरी गरमा-गरम रसम और फिर उसके साथ सादा चावल… साउथ इंडियन खाने का असली स्वाद इसी कॉम्बिनेशन में छिपा है. अगर आपको लगता है कि दक्षिण भारतीय व्यंजन सिर्फ इडली, डोसा और सांभर तक ही सीमित हैं, तो एक बार रसम जरूर ट्राई करें. खट्टे-तीखे स्वाद, टमाटर की ताजगी और देसी मसालों की शानदार खुशबू से भरपूर रसम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हल्के और पौष्टिक भोजन का भी बेहतरीन विकल्प है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और साधारण सामग्री से ही इसका लाजवाब स्वाद तैयार हो जाता है. अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा साउथ इंडियन स्वाद चाहते हैं, तो यह आसान रसम रेसिपी आपकी किचन में जरूर जगह बना लेगी. अगर आपने कभी रसम की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसानी से बना सकते हैं.

रसम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

रसम बनाने के लिए सामग्री दो जगह चाहिए.  टमाटर, राई, कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली एक्स्ट्रेक्ट, हल्दी, हींग, सूखी लाल मिर्च, तेल, पानी और स्वादानुसार नमक चाहिए. वहीं, मसाला पेस्ट के लिए जीरा, लहसुन, धनिया स्टेम और काली मिर्च होना चाहिए. 

रसम बनाने की विधि

स्टेप 1- घर पर स्वादिष्ट रसम बनाने के लिए साउथ इंडियन स्टाइल का रसम बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को बीच में से चीरें और टमाटर, हरा धनिया बारीक काट लें. अब मिक्सर जार में 1 टेबलस्पून जीरा, लहसुन पुत्थी, धनिया स्टेम और काली मिर्च डालकर ब्लेंड करें. इसका मोटा पेस्ट तैयार करने के बाद मिश्रण को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.

स्टेप 2- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ते डालकर कुछ देर तक भूनें. अब इसमें तैयार किया मसाला पेस्ट मिलाएं और एक मिनट तक फ्राई करें. इसके बाद कड़ाही में बारीक कटा टमाटर, हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें. अब मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि टमाटर नरम न हो जाए. जब टमाटर सॉफ्ट हो जाए तो इसमें इमली का एक्स्ट्रेक्ट और 3 कप पानी डाल दें और अच्छे से मिलाएं.

स्टेप 3- इसके बाद कड़ाही को ढंक दें और लगभग 10 मिनट तक रसम को पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में रसम को चलाते भी रहें. इसे तब तक पकाना है जब तक कि रसम का कच्चापन खत्म न हो जाए. जब रसम अच्छे से उबल जाए तो इसमें बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डाल दें. टेस्टी रसम बनकर तैयार है. इसे चावल के साथ सर्व करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST