<

Hair Fall Myth: बालों में तेल लगाने से नहीं होगा हेयरफॉल? हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने दूर किया भ्रम

Jawed Habib Hair Care Hack: मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब कहते हैं कि, लोगों में एक सबसे बड़ा भ्रम यह है कि, तेल लगाएंगे तो बच जाएंगे. तेल लगाएंगे बाल ग्रो करेंगे. अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीनन आप गलत हैं. सोचने वाली बात यह है कि, भारत में सबसे ज्यादा लोग गंजे हैं और फिर भी तेल खूब बिक रहा है. हालांकि, तेल लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए.

Jawed Habib Hair Care Hack: आजकल लोगों के पास पैसा तो है, लेकिन समय नहीं है. हर वक्त लोग भागदौड़ में रहते हैं. न खाने का वक्त है न ठीक से सोने का. इसी का नतीजा है कि आज कई गंभीर परेशानियां जन्म ले रही हैं. इस तरह की जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है. लगातार धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों की जड़ें कमजोर कर देते हैं. ऐसे में लोग रोज़ाना बाल धोने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे हेयरफॉल बढ़ जाएगा. सुबह-शाम दोनों समय बालों में तेल भी लगा रहे हैं, ताकि बाल झड़ने से बच जाएं. लेकिन, क्या इस तरह की सोच सही है या केवल भ्रम. इस पर मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब कहते हैं कि, लोगों में एक सबसे बड़ा भ्रम यह है कि, तेल लगाएंगे तो बच जाएंगे. तेल लगाएंगे बाल ग्रो करेंगे. अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीनन आप गलत हैं. सोचने वाली बात यह है कि, भारत में सबसे ज्यादा लोग गंजे हैं और फिर भी तेल खूब बिक रहा है. हालांकि, वे कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि तेल लगाना नहीं चाहिए. लेकिन, तेल लगाने का एक तरीका है. अगर आप उनके बताए तरीके से बालों में ऑयल लगाएंगे तो इससे न केवल बालों को मज़बूती मिलेगी, बल्कि हेयरफॉल भी काफी हद तक कम होगा. 

मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अक्सर अपने आसान और घरेलू हेयर केयर टिप्स के लिए चर्चा में रहते हैं. हाल ही में शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने भारत, खासकर उत्तर भारत की आम हेयर केयर आदतों पर खुलकर बात की. जावेद का कहना है कि यहां पसीने की वजह से डैंड्रफ यानी रूसी बनने लगती है, जो बालों के लिए ज़हर की तरह काम करती है. कई लोग लंबे बालों की चाह में उन्हें बार-बार धोने से बचते हैं, लेकिन यही आदत आगे चलकर खुजली और बाल टूटने की सबसे बड़ी वजह बनती है.

जावेद हबीब ने बताई एंटी-हेयरफॉल तकनीक

हेयरफॉल की परेशानी पर जावेद हबीब का सीधा जवाब है- रोजाना बाल धोना. उनका कहना है कि अगर आप बाल रोज़ धोते हैं और सही तरीके से सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं, तो हेयरफॉल की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है. वह सलाह देते हैं कि गीले बालों पर 5-10 मिनट के लिए सरसों का तेल लगाएं और फिर उन्हें शैंपू, साबुन या रीठा से धो लें.

कब-कब तेल नहीं लगाना चाहिए?

वीडियो में जावेद कहते हैं कि, तेल कभी भी सूखे बालों पर असर नहीं करता है. इसलिए सबसे पहले बालों को गीला करना ज़रूरी है. इसके बाद गीले बालों पर हल्का सरसों का तेल लगाएं. ध्यान रहे कि इसमें मसाज करने की ज़रूरत नहीं है. बस तेल लगाकर छोड़ दें और फिर कुछ मिनट बाद बालों को अच्छे से धो लें.

बालों के लिए कौन सा तेल बेस्ट?

हेयरफॉल की परेशानी पर जावेद हबीब कहते हैं कि, इसका एक बड़ा कारण तरह-तरह के तेल भी हो सकते हैं. यही तो सोचने वाली बात यह है कि, भारत में सबसे ज्यादा लोग गंजे हैं और फिर भी तेल खूब बिक रहा है. रही बात बालों के लिए अच्छा तेल की तो सरसों ऑयल से बेस्ट कोई नहीं है. यह जितना फायदेमंद किचन के लिए उतना ही बाथरूम के लिए भी.

सरसों तेल का महत्व क्या है?

जावेद हबीब ने यह भी कहा कि उत्तर भारत में सरसों की इतनी अधिकता कोई संयोग नहीं है. प्रकृति ने यहां सरसों इसलिए दी है क्योंकि यह लोगों के बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. सरसों का तेल विटामिन्स, मिनरल्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो बालों को गहराई से पोषण देने के साथ उन्हें हाइड्रेट और कंडीशन भी करता है.

हेयरफॉल की असली वजह क्या?

हबीब का कहना है कि बालों का टूटना अक्सर गंदगी और डैंड्रफ की वजह से होता है, न कि रोज़ाना धोने से. उनका साफ कहना है कि “50 साल की उम्र तक किसी के भी बाल स्वाभाविक रूप से नहीं झड़ते. अगर इससे पहले आपके बाल टूट रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप सही हेयर केयर नहीं कर रहे.”

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:55 IST

घी से लेकर पंचदीप तक…किस तेल का दीपक चमकाएगा किस्मत, जानिए सरसों, तिल और घी के दीये का ये रहस्य?

सनातन धर्म में दीपक प्रज्जवलित करने का विशेष महत्व है, लेकिन आपको पता होना चाहिए…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:51 IST

Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान

Theatre Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थिएटर में…

Last Updated: May 30, 2026 16:17:29 IST

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST