<

Video: फटा पोस्टर निकला स्कॉर्पियो! थिएटर में चल रही थी मूवी; अचानक हुआ कुछ ऐसा सभी दर्शक रह गए हैरान

Theatre Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक थिएटर में अचानक स्क्रीन फाड़ता एक स्कॉर्पियो अंदर घुस जाता है. जिसके बाद थिएटर में अफरा-तफरी मच जाती है.

Cinema Hall Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि थिएटर में लोग फिल्म देख रहे होते हैं. तभी अचानक पर्दे को फाड़ता हुआ स्कॉर्पियो निकलता है. इसके बाद थिएटर में अफरातफरी का माहौल बन जाता है. हालांकि, inkhabar.com इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान और परेशान हो गए हैं. आखिर ये कैसे संभव है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक सिनेमाघर के ऑडिटोरियम के अंदर फ़िल्म चल रहा है. तभी एक खास सीन के दौरान स्क्रीन पर एक कार दिखाई देती है, जो तेज़ी से कैमरे की ओर बढ़ती है.

सिनेमा घर में फैल गई दहशत

पहले तो थिएटर में मौजूद दर्शकों को लगता है कि यह सिर्फ एक सिनेमैटिक इफ़ेक्ट है; लेकिन, अचानक सिनेमा की स्क्रीन टूट जाती है. जैसे ही स्क्रीन टूटती है, एक असली महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV धमाके के साथ सिनेमाघर के अंदर घुस आती है. कार सीधे स्क्रीन को तोड़ते हुए स्टेज तक पहुंच जाती है. इसके बाद पूरे इलाके में धूल और मलबा फैल जाता है. इस घटना के सामन आने के बाद सिनेमाघर में बैठे लोगों में दहशत फैल जाती है.

यह भी पढ़ें –

चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

डर के मारे सीट छोड़कर भागे दर्शक

जैसे ही सिनेमाघर में यह घटना घटित होते हैं. दर्शक अपनी-अपनी सीट छोड़कर भागने लगते हैं. हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये वीडियो सच में है या एआई जेनरेटेड वीडियो है. इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यार यह तो सचमुच ‘रील’ से ‘रियल’ बन गया!” इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है उन्होंने फ़िल्म का क्लाइमेक्स असल ज़िंदगी में दिखाने का फ़ैसला कर लिया था. इसके अलावा, एक और यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब इसे कहते हैं बिल्कुल ही अलग लेवल का 4D अनुभव!”

यह भी पढ़ें – Video: काला चश्मा नीली साड़ी, कॉलेज फेस्ट में हरियाणवी गाने पर लड़की ने लगाए ऐसे ठुमके; मच गया गदर

वहीं, कुछ यूज़र्स ने अंदाज़ा लगाया कि यह वीडियो शायद AI से बनाया गया हो. कई यूज़र्स का कहना है कि यह वीडियो इतना अजीब है कि पहली नज़र में इस पर यकीन करना मुश्किल है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman
Tags: viral Video

Recent Posts

अगर आजादी के समय मजबूत होता संघ तो क्या नहीं होता देश का बंटवारा? कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या है RSS का रुख?

Nagpur RSS Meeting: नागपुर में मीटिंग के दौरान, मीडिया से बात करते हुए RSS के…

Last Updated: May 30, 2026 17:14:10 IST

VIDEO: शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तो स्टैंड्स में खुशी से झूमे पिता, सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

RR vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:55 IST

घी से लेकर पंचदीप तक…किस तेल का दीपक चमकाएगा किस्मत, जानिए सरसों, तिल और घी के दीये का ये रहस्य?

सनातन धर्म में दीपक प्रज्जवलित करने का विशेष महत्व है, लेकिन आपको पता होना चाहिए…

Last Updated: May 30, 2026 16:43:51 IST

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात… IPL फाइनल में किसका रिकॉर्ड बेहतर, कौन मारेगा बाजी?

RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के…

Last Updated: May 30, 2026 14:59:45 IST

Silver Price Today 30 May 2026: चांदी के दामों में हुआ इजाफा या गिरे दाम, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…

Last Updated: May 30, 2026 12:08:00 IST