RCB vs GT Final: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मई को अहमदाबाद के मैदान पर फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाएगी.
आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा फाइनल.
RCB vs GT Final: IPL 2026 अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद गुजरात टाइटंस ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. 31 मई को आरसीबी और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी. यह मुकाबला रविवार को शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लेगी. आरसीबी और गुजरात ने अभी तक एक-एक बार ट्रॉफी जीती है. पिछले साल रजत पाटीदार की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम अपने टाइटल को बचाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की नजर अपनी दूसरी ट्रॉफी पर होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम का फाइनल में अच्छा रिकॉर्ड है.
आरसीबी और गुजरात के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. आरसीबी की टीम पिछले 18 सालों में 4 हार आईपीएल फाइनल खेल चुकी है, जिसमें सिर्फ एक बार जीत मिली है. IPL 2026 में आरसीबी अपना 5वां फाइनल खेलने के लिए उतरेगी. इससे पहले आरसीबी ने 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल का मुकाबला खेला था. वहीं, गुजरात टाइटंस की बात करें, तो ये टीम अपना 5वां सीजन खेल रही है.
इस दौरान गुजरात ने 3 बार फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें 1 बार खिताब उठाया है. गुजरात टाइटंस पहली बार साल 2022 के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें जीत हासिल कर ट्रॉफी उठाई थी. इसके बाद 2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार हार का सामना करना पड़ा. अब गुजरात टाइटंस IPL 2026 में अपना तीसरा फाइनल खेलने के लिए उतरेगी.
आंकड़ों पर नजर डालें, तो आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. आरसीबी और गुजरात के बीच अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 5 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
आरसीबी की टीम क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को बुरी हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. वहीं, गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब आरसीबी और गुजरात अहमदाबाद में एक-दूसरे से खिताबी मुकाबला खेलेंगे. इस मैच में गुजरात का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, क्योंकि अहमदाबाद उनका होमग्राउंड हैं. हालांकि आरसीबी भी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से टीम फाइनल में बाजी मारेगी.
Nvidia CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी मामले में FBI जांच कर रही है.…
Silver Price Today 10 November 2026: 10 नवंबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…
Jaipur News: जयपुर में मदरसे में पढ़ने वाली 18 साल की युवती से शादीशुदा मौलाना…
HUL ने Surf Excel, Rin, Wheel और Moti Gulab साबुन के दाम बढ़ा दिए हैं.…
Punjab Wrestler Shot Dead: पंजाब के कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर पटाखे…
अमेरिका-ईरान तनाव घटने की उम्मीद और कमजोर मांग से कच्चा तेल सस्ता हुआ है. ब्रेंट…