<

Karwa Chauth से पहले अपना लें ये स्किनकेयर रुटीन, सोने जैसा दमकेगा चेहरा

Karwa Chauth Skin Care Tips: करवाचौथ से पहले अगर आपको दमकती और ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो यह खबर आपके लिए है.

Glowing Skin for Karwa Chauth: करवाचौथ का त्योहार हर पत्नी के लिए खास होता है। इस दिन वह चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत, निखरी और दमकती हुई दिखे। अगर आप भी चाहती हैं कि इस करवाचौथ पर आपकी त्वचा दुल्हन जैसी चमक दिखाए, तो अब तैयारी शुरू कर दें. इसके लिए न तो महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत है और न ही जटिल प्रॉडक्ट्स। बस घर पर अपनाएं यह आसान और नेचुरल स्किनकेयर रूटीन.

सुबह उठते ही पानी पीना शुरू करें

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. इसमें आप चाहें तो कुछ बूंदें नींबू का रस और थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं. यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और त्वचा को अंदर से साफ और फ्रेश बनाता है.

दिन में दो बार चेहरे को साफ करें

धूल, पसीना और मैकअप के कारण त्वचा डल और थकी हुई दिखने लगती है. इसलिए दिन में दो बार हल्के फेसवॉश या घरेलू क्लेंजर से चेहरा साफ करें. आप बेसन और गुलाबजल का मिक्सचर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और फ्रेश रखता है.

हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें

डेड स्किन हटाने और त्वचा को स्मूद बनाने के लिए हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएशन करें. इसके लिए आप ओट्स, दही और शहद से बना घरेलू स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं.  इससे त्वचा में तुरंत निखार आता है और ग्लो बढ़ता है.

रात में फेस पैक लगाएं

हर रात सोने से पहले हल्दी, बेसन और दूध का फेस पैक लगाएं. यह त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है और रंगत निखारता है. अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं. इससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहती है.

बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

धूप में जाने से पहले SPF 30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सूरज की UV किरणें त्वचा को डार्क और रूखा बना सकती हैं. सनस्क्रीन त्वचा की सुरक्षा करता है और ग्लो बनाए रखने में मदद करता है.

नींद और हेल्दी डाइट का ध्यान रखें

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए पूरा आराम और नींद लेना जरूरी है, रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. इसके अलावा अपने आहार में फल, सलाद और हरी सब्जियां शामिल करें. यह आपकी त्वचा को आवश्यक विटामिन और पोषण देता है.

करवाचौथ से एक दिन पहले होम फेशियल करें

त्योहार से एक दिन पहले घर पर हल्का फेशियल करें. इसके लिए चेहरे को स्टीम दें, स्क्रब करें और हल्के मसाज ऑयल से चेहरे की मसाज करें. यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और त्वचा नैचुरल तरीके से चमकने लगती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST