मोजों का गायब (Missing Socks) होना कोई जादू नहीं, बल्कि मशीन की बनावट, (Machinse Desing) स्टेटिक क्लिंग (Static Cling) का ही असल में परिणाम है. मोजे धोते समय हमेशा जालीदार लॉन्ड्री बैग (Mesh Laundry Bags) का इस्तेमाल करना चाहिए.
Bizarre Study Decodes the Mystery of Lost Socks
Bizarre Study Decodes the Mystery of Lost Socks: क्या आपने पहले कभी सोचा है कपड़े धोने के तुरंत बाद एक मोजा गायब मिलता है. लेकिन हाल ही में अध्ययनों और विशेषज्ञों ने इस एक बड़े रहस्य से बड़ा पर्दा उठाया है. दरअसल, विशेषज्ञों के मुताबिक, मोजे किसी दूसरी दुनिया में नहीं, बल्कि उनके गायब होने के पीछे ठोस वैज्ञानिक वजह जिसको पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे.
दरअसल, फ्रंट-लोडिंग मशीनों में दरवाजे के पास एक रबर की सील होती है. जैसे ही तेज़ स्पिन होता है, छोटे मोजे ज्यादातर इस सील के बीच फंस जाते हैं या ड्रम के नीचे के खाली स्थान में फिसल जाते हैं. तो वहीं, कभी-कभी मोजे पानी के बहाव के साथ मशीन के फिल्टर या पंप तक पहुंच जाते हैं, जिससे मशीन के जानम होने का खतरा पूरी तरह से बढ़ जाता है.
इसके अलावा ड्रायर में कपड़े सूखते समय मोजे ज्यादार भारी कपड़ों जैसे बेडशीट या तौलिये के अंदर भी चिपक जाते हैं. इसलिए हमें यह लगता है कि मोजा खो गया है, जबकि वह आपकी चादर के अंदर ही में छिपा होता है. इसके साथ-साथ मोजे धोने ले जाते समय रास्ते में गिर जाते हैं या अलमारी के पीछे फिसल जाते हैं, जिसपर हमारी नज़र नहीं पड़ती है.
आप अपने मोजों को कई तरह से बचा सकते हैं. जिसमें सबसे पहले मेश लॉन्ड्री बैग का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. तो वहीं, अपने सभी मोजों को एक छोटे जालीदार बैग में डालें और फिर मशीन धोने के लिए डाल दें, जिसके बाद वह कभी भी अलग नहीं हो पाएंगे.
इतना ही नहीं मोजों को धोने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि मोजों को एक साथ क्लिप करें या उन्हें एक-दूसरे के अंदर मोड़कर अच्छी तरह से डालदें, ताकि आपके मोजों की अच्छी तरह से सफाई हो सके.
और सबसे आखिरी में जब भी मशीन बहुत ज्यादा भरी होती है, तो कपड़ों के सील में फंसने की संभावना उस दौरान सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. तो वहीं, अगर आप एक ही रंग और ब्रांड के कई जोड़े खरीदते हैं, तो एक मोजा खोने पर भी आप दूसरे के साथ उसकी जोड़ी को आसानी से बना सकते हैं.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…