<

क्या आपको भी रातभर नहीं आती नींद? 2 मिनट में ही सुला देगा ये रामबाण तरीका! जानें कैसे करता है काम

Military Sleep: अक्सर कई लोग होते हैं जो घंटों बिस्तर पर लेटे रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है. अब ऐसा तरीका आ गया है, जिससे आप मात्र 2 मिनट में सो सकते हैं.

Military Sleep Method: शरीर के लिए नींद बेहद आवश्यक है, क्योंकि इससे आपकी शरीर अगले कुछ घंटों के लिए तरोताजा रूप में काम करती है. इसके लिए जरूरी है सही समय पर नींद आना. लेकिन आज के समय में लोगों को सही समय में नींद ही नहीं आती, जिससे उनका काम और मूड दोनों प्रभावित होता है. एक ऐसा तरीका है, जिससे आपको मात्र 2 मिनट में सो सकते हैं. इसका नाम है मिलिट्री स्लीप मेथड. अब सवाल है कि ये कैसे काम करता है और क्या हैं इसके फायदे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है मिलिट्री स्लीप मेथड?

जैसे की नाम से ही कुछ अंदाजा लग रहा होगा कि मिलिट्री स्लीप मेथड का उद्देश्य मिलिट्री वालों को किसी भी वातावरण में नींद के लिए अपने शरीर को तैयार करने में मदद करना है. यह शरीर और मन को बहुत जल्दी आराम देने का एक व्यवस्थित तरीका है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस तरीके से आपको मात्र 2 मिनट में नींद आ जाएगी. हालांकि, बेटरप्लेस की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट सुलाग्ना मोंडल बताती हैं कि यह तकनीक एक मनोवैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें मन और शरीर का सीधा संबंध होता है. साथ ही आपको बता दें कि इस तरीके का जिक्र रिलैक्स एंड विन नामक एक पुस्तक में मिलता है.

कैसे काम करता है यह तरीका?

बताया गया है कि मिलिट्री स्लीप मेथड के लिए आपको इन चरणों का पालन करना होगा, जो इस  प्रकार है. कहा जाता है कि अगर दो हफ्तों तक आपने इसे फॉलो कर लिया तो आपकी दिनचर्या ठीक हो सकती है. 

  • गहरी सांस लें: आंखें बंद करें और धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए सांसों पर ध्यान दें.
  • चेहरे को ढीला करें: माथे से शुरू करते हुए गाल, मुंह, जबड़े, आंखों और जीभ की मांसपेशियों को धीरे-धीरे आराम दें.
  • कंधे और बाहें रिलैक्स करें: गर्दन और कंधों का तनाव छोड़ें और रिलैक्स छोड़ दें. फिर एक-एक करके दोनों हाथों की मांसपेशियों को ढीला करें.
  • शरीर के निचले हिस्से को आराम दें: छाती, पेट और कमर से होते हुए पैरों तक ध्यान ले जाएं और मांसपेशियों को ढीला करें.
  • मन को शांत करें: किसी शांत दृश्य की कल्पना करें, जैसे खुले मैदान में लेटना या शांत जगह पर आराम करना.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

मिलिट्री स्लीप मेथड काम करता है या नहीं. इसके बारे में येल मेडिसिन के डॉक्टर ब्रायन कू, जो न्यूरोलॉजी और स्लीप मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने बताया कि इस पद्धति पर अभी तक कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हुआ है, इसलिए इसके फायदे साबित करने के पुख्ता सबूत नहीं हैं. हालांकि, यह तरीका ऐसी जानी-पहचानी रिलैक्सेशन तकनीकों पर आधारित है, जो शरीर और दिमाग को शांत करके नींद आने में मदद कर सकती हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: गोल्ड मार्केट में सस्पेंस हाई! मध्य प्रदेश में खरीदें अभी या रुकना ही है समझदारी?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 10, 2026 09:58:38 IST

Gold Rate Today 10 April 2026: सोना उछला या फिसलेगा? अभी खरीदारी का गोल्डन चांस या बड़ा रिस्क!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 10 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 10, 2026 09:51:11 IST

पिता का सपना बना बेटे का मिशन… घर छोड़ IPL में बनाई नई पहचान, दिल जीत लेगी मुकुल चौधरी की स्टोरी

Who is Mukul Choudhary: राजस्थान के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर मुकुल चौधरी आईपीएल में एक नई…

Last Updated: April 10, 2026 09:47:19 IST

MP Board MPBSE Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 10, 2026 09:41:31 IST

स्कूल की छत पर ‘खेल का मैदान’, जमीन की कमी का चीनी फॉर्मूला, क्या घनी आबादी वाले भारतीय शहरों के लिए यही है आखिरी रास्ता?

चीन के कई शहरों जैसे झेजियांग और बीजिंग में स्कूलों ने अपनी छतों को पूरी…

Last Updated: April 10, 2026 09:31:28 IST