<

New Year 2026 Party Ideas: नए साल के मौके पर कम बजट में ऐसे करें पार्टी, घर पर ही दोस्तों के साथ करें एंजॉय

अगर आप भी नए साल के मौके पर अपने दोस्तों के साथ घर पर समय बिताना चाहते हैं और पार्टी करना चाहते हैं, तो हमारे पास बेस्ट ऑप्शन्स हैं, जिसके तहत नए साल पर डबल धमाल कर सकते हैं.

New Year Party Ideas: अब नए साल को आने में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में लोग जोरों-शोरों से नए साल की तैयारियां करने लगे हैं. कुछ लोग नए साल पर बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग पार्टी करने का. हर साल शहरी इलाकों में तो पार्टी करने वालों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. हालांकि कुछ लोगों को भीड़भाड़ में जाने का मन नहीं करता लेकिन वे नए साल को अपने दोस्तों के साथ रहना चाहते हैं. अगर आप भी ऐसा कोई प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेस्ट आइडिया लाए हैं. 

आप नए साल पर अपने दोस्तों के साथ हाउस पार्टी कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नहीं करना होगा.नए साल 2026 के लिए बजट-फ्रेंडली हाउस पार्टी के लिए आप कई अलग-अलग तरह की थीम अपना सकते हैं. इसके लिए आप रेट्रो थीम में घर पर ही पार्टी का माहौल बना सकते हैं. इसके अलावा गेम नाइट का आयोजन कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ पसंदीदा गेम्स खेल सकते हैं. सबसे अच्छा ऑप्शन है पजामा पार्टी. आप नए साल पर अपने दोस्तों के साथ पजामा पार्टी कर सकते हैं.

रेट्रो थीम पार्टी

आप घर पर रेट्रो थीम में पार्टी रख सकते हैं. इसमें आपके दोस्तों को पुराने जमाने के एक्टर-एक्ट्रेस की तरह तैयार होना होगा. इस दिन बेल-बॉटम पैंट, पोल्का डॉट्स के साथ पुराने गाने बजाएं. ये आपको 80 के दशक का महसूस कराएगा. 

गेम नाइट का आयोजन

आप नए साल से पहले वाली रात को घर पर गेम नाइट का आयोजन कर सकते हैं. इसके तहतआप अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर उनके साथ गेम्स खेल सकते हैं. इसमें आप वीडियो गेम्स, बोर्ड गेम्स जैसे कई इंडोर गेम खेल सकते हैं. 

पजामा पार्टी करें एंजॉय

आप अपने दोस्तों को घर पर बुलाएं. आप उन्हें कहें कि वो अपने साथ पजामा लेकर आएं या वो पहनकर आएं. ऐसा कर आप आरामदायक पजामे में दोस्तों के साथ मूवी देख सकते हैं. गेम्स खेल सकते हैं. साथ ही टेस्टी स्नैक्स मंगाकर या साथ मिलकर बनाकर एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा आप घर पर ही ड्रिंक्स जैसे कॉकटेल और मॉकटेल भी बना सकते हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IPL Records: किस टीम ने खेला सबसे ज्यादा फाइनल? MS धोनी की CSK नंबर-1, RCB-MI का क्या हाल

IPL Records: आरसीबी ने 5वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इससे…

Last Updated: May 27, 2026 13:48:07 IST

OPPO Find X9 vs X9s: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? सेगमेंट का बेस्ट कौन, किसमें मिलेंगे दमदार फीचर्स

दोनों ही दमदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो वास्तव में…

Last Updated: May 26, 2026 18:54:36 IST

पिता के साथ रह रही बच्ची को अगवा कर ले गई मां, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा, हुआ सनसनीखेज खुलासा

Udhampur child kidnapping: सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के टिकरी इलाके में जो रेहम्बल…

Last Updated: May 26, 2026 18:05:04 IST

Joke of the Day: सुन छोरे… शादी के बाद आधा कंबल बीवी को देना पड़ता है? इन जोक्स को पढ़कर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke Of the day: हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ…

Last Updated: May 27, 2026 12:36:12 IST

102 मैच 2979 रन… फिर भी वनडे टीम से बाहर, मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? कोच क्या बोले

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ दिन बाद वनडे सीरीज खेलनी है. इस…

Last Updated: May 26, 2026 16:23:54 IST