<

Nipah Virus: बंगाल में निपाह वायरस से दहशत, मृत्यु दर 40 से 70 प्रतशित, देखें इसके लक्षण

Nipah Virus Updates: कोरोना के बाद अब निपाह वायरस से बंगाल में दहशत, केंद्र सरकार की टीम रवाना, जानें निपाह वायरस के लक्षण और यह कितना खतरनाक

Nipah Virus Updates: कोरोना के बाद अब दूसरा घातक पश्चिम बंगाल में 11 जनवरी को निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामले मिलने की जानकारी मिली है. इस निपाह वायरस के संदिग्ध मामलों ने राज्य और केंद्र सरकार की नींद उड़ा दी है. इसके बाद निपाह वायरस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. इसकी वजह इस वायरस का बेहद हाई डेथ रेट और अब तक कोई पुख्ता इलाज या वैक्सीन का न होना है. 

हेल्थ डिपार्टमेंट इस निपाह वायरस के मामले को बहुत सख्ती से देख रहा है. इसका प्रसार बहुत तेजी से होता है और लापरवाही बरतने पर उसका परिणाम घातक हो सकता है. 

उत्तर 24 परगना के बारसात स्थित एक निजी अस्पताल में दो नर्सों के इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने की बातें सामने खबर है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस गंभीर और आपात स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की एक नेशनल आउटब्रेक रिस्पांस टीम बंगाल के लिए रवाना कर दी है.

निपाह वायरस क्या है?

निपाह एक ‘जुनोटिक’ वायरस है, जो बेहद खतरनाक और जानलेवा संक्रमण है. जो जानवरों (खासकर फल खाने वाले चमगादड़, जिन्हें फ्लाइंग फाक्स भी कहा जाता है) से इंसानों में फैलता है. यानी यह मुख्य रूप से इंसान और जानवरों में फैलता है. ICMR के अनुसार, जहां कोरोना में मृत्यु दर 2-3 प्रतिशत थी, वहीं निपाह में यह 40 से 70 प्रतशित तक हो सकती है.

निपाह वायरस के लक्षण

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • उल्टी
  • गले में खराश
  • सांस लेने में तकलीफ
  • मानसिक सूजन (एन्सेफेलाइटिस)
  • मस्तिष्क पर तीव्र प्रभाव (ब्रेन अटैक)

संक्रमण बढ़ने पर 24 से 48 घंटे के भीतर मरीज कोमा में जा सकता है क्योंकि यह सीधे मस्तिष्क (एनसेफलाइटिस) पर हमला करता है.

Share
Published by

Recent Posts

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST

Joke of the Day: दुख अपना साथी है, इसका अर्थ बताओ? टीचर के पूछने पर लड़के का जवाब सुन ठनक जाएगा माथा

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 22, 2026 19:24:06 IST

World Schizophrenia day: कलंक नहीं… बस समझ और सहयोग की जरूरत, अंधविश्वास छोड़ें और सिजोफ्रेनिया से बचें

World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…

Last Updated: May 22, 2026 19:03:00 IST

Silver Price Today 22 May 2026: चांदी के दामों आई गिरावट या कीमत में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों में दाम

Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…

Last Updated: May 22, 2026 18:46:44 IST

Scorpio N को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, कौन सी SUV लेना सही, पावर में क्या है बेस्ट

अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…

Last Updated: May 22, 2026 18:41:54 IST

लेना चाहते हैं वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन? Vivo S60 vs Vivo T5x किसमें मिलेगा बेहतर कैमरा और फास्ट प्रोसेसर

अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…

Last Updated: May 22, 2026 18:38:48 IST