<

सर्दियों में सेहत का खजाना है तिल-गुड़, देखें इसके जबरदस्त फायदे, कब और कितना खाएं

Sesame seeds and jaggery health benefits: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से लेकर पाचन में सुधार तक, सबमें फायदेमंद है तिल-गुड़ का सेवन करना. देखें कब और कितना खाना चाहिए.

Sesame seeds and jaggery health benefits: ठंड के दिनों में तिल-गुड़ के भाव बढ़ जाते हैं और इनका डिमांड बाजार से लेकर घर तक चारो तरफ बूम पर रहता है. कहने का मतलब यह है कि सर्दियों के दिनों में तिल और गुड़ का सेवन सिर्फ स्वाद नहीं देता बल्कि सेहत को भी बहुत फायदा पहुंचाता है. कई तरह के रोगों से आपको दूर रखता है. आइए जानते हैं, ठंड के दिनों में तिल-गुड़ खाने के फायदे क्या है:-

शरीर को गर्माहट प्रदान करता है

तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है. ये शरीर के अंदरूनी तापमान को बनाए रखने में सहायक होता हैं. इन दोनों के मिलावट से शरीर को एनर्जी और गर्माहट दोनों भरपूर मात्रा में मिलती है, जो सर्दी, जुकाम और ठंड से बचाव करती है. इन्हीं वजहों से सर्दियों में तिल और गुड़ से बने लड्डू खाना फायदेमंद माना जाता है.

इम्यूनिटी बुस्टर का काम करता है

ठंड के दिनों में सर्दि-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन तिलकुट यानी तिल और गुड़ से बने खाद्य पदार्थ में मौजूद आयरन, जिंक, विटामिन बी कॉम्ब्लेक्स और एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मजबूत बनाता है. इससे ठंड में आपको बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव में मदद मिलता है.

हड्डियों के लिए फायदेमंद

जो लोग अपनी बोन हेल्थ यानी हड्डियों के मजबूती को बरकरार रखना चाहते हैं, उन्हें सर्दियों में तिल और गुड़ से बने चीजों का सेवन आवश्य करना चाहिए. सर्दियों के मौसम में जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है. तिल गुड़ के लड्डू जोड़ों के दर्द की समस्या को पैदा होने से रोक सकते हैं. कुल मिलाकर सही मात्रा में तिल-गुड़ का सेवन आपके संपूर्म स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है.

पाचन बेहतर होता है

पाचन की समस्या लगभग ज्यादा लोगों में सुनने को मिलती है. गुड़ पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है. भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होने की संभावना होती है. वहीं, तिल में मौजूद फाइबर भी आंतों को स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होते है. 

तिल और गुड़ कब और कितना खाना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, तिल और गुड़ के फायदे होने के बावजूद एक दिन में लगभग 20–30 ग्राम तक ही सवन कर सकते हैं. इसका सेवन आप सुबह में नास्ते के बाद कर सकते हैं, इसके अलावा दोपहर के समय भोजन करने के बाद इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. 

Share
Published by

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST