<

Satyanashi Ki Sabji: न पनीर, न आलू… क्या कभी खाई है सत्यानाशी की सब्जी, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने, सीखें रेसिपी

Satyanashi Ki Sabji: ज्यादातर लोग मटर पनीर और आलू टमाटर जैसी ही सब्जी खाते हैं. लेकिन, लेकिन क्या आपने कभी सत्यानाशी की सब्जी ट्राई की है. यकीनन नाम सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है. इसकी कंटीली डाल की सब्जी न केवल स्वाद में अनोखा होता है, बल्कि त्वचा रोगों और पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप कुछ नया बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

Satyanashi Ki Sabji: हर दिन एक जैसी सब्जी किसी को भी बोर कर सकती है. इसलिए खाने के शौकीन हर दिन कुछ नया ट्राई करते हैं. जरूरी नहीं वो जो खाएं वो कोई महंगी सब्जी हो. वे किसी भी मामूली सब्जी को स्पेशल बना देते हैं. अभी तक ज्यादातर लोग मटर पनीर और आलू टमाटर जैसी ही सब्जी खाते हैं. लेकिन, लेकिन क्या आपने कभी सत्यानाशी की सब्जी ट्राई की है. यकीनन नाम सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है. सत्यानाशी एक ऐसा पौधा है जो अक्सर खेतों या रास्तों के किनारे खुद-ब-खुद उग आता है. इसकी कंटीली डाल की सब्जी न केवल स्वाद में अनोखा होता है, बल्कि त्वचा रोगों और पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है. इसलिए अगर आप इस बार कुछ सेहतमंद खाना चाहते हैं तो सत्यानाशी की सब्जी एक बार जरूर बनाकर खाएं. अच्छी बात ये है कि, यह सब्जी बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. अगर आप घर पर कुछ नया बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

सत्यानाशी की सब्जी बनाने की सामग्री

  • सत्यानाशी की मुलायम डाल
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • हल्दी पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • आमचूर पाउडर
  • तेल
  • जीरा
  • हींग
  • प्याज
  • नमक
  • नींबू

सत्यानाशी की सब्जी बनाने की रेसिपी

घर पर सत्यानाशी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पत्तियों और फूलों को हटाकर मुलायम डाल काटें. इसे तोड़ते या काटते समय ध्यान रखें कि इसकी डाल में कांटे लगे होते हैं, जो हाथ में चुभ सकते हैं. डंठल या डाल को धारदार चाकू से छीलकर गुनगुने नमक वाले पानी में 10 मिनट के लिए डाल दें. इसके बाद इसे बारीक काटकर थाली में निकालें. अब गैस ऑन कर पैन में तेल डालकर गर्म करें.इसके बाद इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं. जब प्याज भुन जाए, तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें.

धीमी आंच पर भूनने के बाद इसमें बारीक कटी हुई सत्यानाशी की डंठल डालें. मसालों को अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालें. सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें. जब डंठल नरम हो जाएं, तो इसमें अमचूर पाउडर या नींबू का रस मिलाएं. फ्लेम को तेज कर सब्जी को 1-2 मिनट तक भूनें. इस तरह से आपकी स्वादिष्ट चटपटी सत्यानाशी की सब्जी तैयार है. अब आप इसे रोटी या पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Video: थाली को बनाया टोपी, फिर लड़के ने स्टेज पर किया ऐसा डांस; देखते ही माइकल जैक्सन की आ गई याद

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल…

Last Updated: June 1, 2026 13:01:04 IST

बुलंदशहर में बंदर बना ‘नोटों का बादशाह’! वकील के ₹2 लाख नकद छीन करने लगा नोटों की बारिश; ये अनोखी करतूत देख लोग हैरान

Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…

Last Updated: May 31, 2026 23:06:42 IST

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST