<

दूध पीने का सही तरीका क्या है बैठकर या खड़े होकर, जानें क्या है आयुर्वेद की राय?

Right Way to Drink Milk: अक्सर दूध पीते वक्त हमारे जहन में एक विचार आता है कि दूध बैठकर पीना चाहिए या खड़े होकर, तो आइए जानें कि आयुर्वेद की इसपर क्या राय है.

Health Benefits of Milk: दूध भारतीय आहार का एक अहम हिस्सा है, जिसे सेहत और ताकत का प्रतीक माना जाता है. बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि रोजाना दूध पीना जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूध पीने का सही तरीका क्या है खड़े होकर या बैठकर? और क्या रात में दूध पीना वाकई फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार.

दूध पीने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार, दूध को खड़े होकर पीना सबसे अधिक लाभदायक माना गया है. इसका कारण यह है कि खड़े होकर दूध पीने से यह शरीर के सभी हिस्सों तक समान रूप से पहुंच पाता है. इससे पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है और पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता. वहीं दूसरी ओर, पानी को बैठकर पीने की सलाह दी जाती है. बैठकर पानी पीने से यह धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश करता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुधरती है और शरीर बेहतर तरीके से हाइड्रेट रहता है. इसीलिए कहा जाता है कि पानी बैठकर और दूध खड़े होकर पीना चाहिए.

रात में दूध पीने के फायदे

रात को सोने से पहले दूध पीना एक पुरानी और कारगर आदत है. इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी12, विटामिन डी और प्रोटीन शरीर को रातभर पोषण देते हैं और नींद को बेहतर बनाते हैं.

आइए जानते हैं रात में दूध पीने के फायदे

  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है – दूध में मौजूद प्रोटीन और एंजाइम्स रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखते हैं.
  • वजन नियंत्रित रखने में मददगार – दूध पीने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है.
  • तनाव कम करने में सहायक – इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन मन को शांत करता है और नींद को गहरा बनाता है.
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है – कैल्शियम और विटामिन डी के कारण हड्डियों की घनत्व बनी रहती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: May 16, 2026 19:09:56 IST

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST