<

थकान ने बिगाड़ दी आपकी सेक्स लाइफ और बिस्तर पर फेल हो रहे हैं, तो ट्राय करें ये जबरदस्त एनर्जी बूस्टर ट्रिक्स

थकान पुरुषों की सेक्स लाइफ का सबसे बड़ा दुश्मन बन चुकी है. जब शरीर में ऊर्जा नहीं रहती तो रोमांस और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है। यही कारण है कि कई पुरुष संभोग के बाद कमजोरी और ढीलापन महसूस करते हैं.

Sex Life: पुरुषों की सेक्स लाइफ पर सबसे ज्यादा असर डालने वाली चीज है थकान. जब शरीर से एनर्जी खत्म हो जाती है, तो बेडरूम परफॉर्मेंस भी कमजोर पड़ने लगती है. यही वजह है कि कई पुरुष रोमांस करने की चाहत रखते हैं लेकिन शरीर उनका साथ नहीं देता. सच तो यह है कि एनर्जी के बिना रोमांस अधूरा है.आजकल के लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खानपान की वजह से यह समस्या बेहद आम हो चुकी है. कई पुरुष इसे बीमारी समझकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन हकीकत में थकान कोई सेक्स संबंधी रोग नहीं है. सेक्सोलॉजिस्ट बताते हैं कि जब व्यक्ति संभोग के दौरान क्लाइमैक्स पर पहुंचता है, तो शरीर की मांसपेशियों में कुछ देर के लिए तनाव पैदा होता है. इसी तनाव के बाद थोड़े समय के लिए थकान और कमजोरी महसूस होती है. यह पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर यह थकान लगातार बनी रहे तो आपकी सेक्स लाइफ और आत्मविश्वास दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है.

क्यों महसूस होती है थकान?

  • लगातार काम का दबाव और स्ट्रेस
  • नींद की कमी
  • असंतुलित डाइट
  • सेक्स के दौरान एनर्जी का अधिक खर्च होना
  • शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी
  • इन वजहों से पुरुष जल्दी थक जाते हैं और उनका रोमांस अधूरा रह जाता है.

थकान दूर करने और एनर्जी बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

सेक्स पावर के लिए खानपान

एनर्जी का सीधा कनेक्शन आपके खानपान से है. अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलेगा, तो थकान और कमजोरी बढ़ेगी. सेक्सोलॉजिस्ट्स के अनुसार, कुछ घरेलू चीजें बेहद असरदार होती हैं:

गर्म दूध और गाय का घी

संभोग के बाद एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पिएं. इससे थकान जल्दी दूर होगी और शरीर को ताकत मिलेगी.

दूध, घी और मिश्री

अगर कमजोरी ज्यादा महसूस हो रही है तो दूध में घी और मिश्री मिलाकर पिएं. इससे तुरंत एनर्जी मिलेगी और स्टैमिना भी बढ़ेगा.

मर्दाना ताकत के लिए दवाइयां और सप्लीमेंट्स

आजकल मार्केट में कई तरह की दवाइयां और सप्लीमेंट्स उपलब्ध हैं. लेकिन नकली और फर्जी प्रोडक्ट्स से बचना जरूरी है. सही और भरोसेमंद सप्लीमेंट्स का सेवन करके पुरुष अपनी कमजोरी को दूर कर सकते हैं.

पुरुषों के लिए मल्टीविटामिन्स

रोजमर्रा की डाइट में मल्टीविटामिन शामिल करने से शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इससे थकान कम होती है और स्टैमिना बढ़ता है.

टेस्टोस्टेरोन बूस्टर टैबलेट्स

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों की एनर्जी और सेक्स पावर के लिए बेहद जरूरी है. ये टैबलेट्स शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं.

स्टैमिना बूस्टर किट

इन किट्स में कई तरह के हर्बल और न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स शामिल होते हैं, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करते हैं.

वर्कआउट और योग

  • सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है.
  • नियमित योगासन और प्राणायाम से शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है.
  • हल्का कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से स्टैमिना दोगुना हो सकता है.
  • एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे सेक्सुअल हेल्थ भी सुधरती है.
  • थकान कोई बीमारी नहीं, पर असर जरूर डालती है

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST