<

Cold Water Side Effects: धूप से आने के बाद ठंडा पानी-पीने से क्यों मना करती हैं मम्मी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Cold Water Side Effects: हर किसी को गर्मी में धूप से आने के बाद ठंडा पानी पीने से मना किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है-

Cold Water Side Effects: आज-कल का मौसम इतना खराब है. चिलचिलाती हुई धूप निकल रही है, ऐसे में जब हम बाहर से आते हैं तो ठंडे पानी की प्यास लगती है. लेकिन कहा जाता है कि गर्मी से आकर तुरंत ठंडा पानी पीना शरीर को नुकसान पहुंचाता है और बड़े-बुजुर्ग इसलिए मना करते हैं.  तो आइए जानते हैं कि क्या सच में बाहर से आकर पानी नहीं पीना चाहिए या ये कोई मिथ है.  न्यूज 18 से बातचीत में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने बताया है कि जब आप बाहर से आते हैं तो आपको नार्मल पानी पीना चाहिए. ठंडा पानी शरीर को नुकसान नहीं देता है लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, गले की परेशानी या कमजोर इम्यूनिटी जैसी बीमारी है उन्हें दिक्कत हो सकती है.

ऐसा कहा जाता है कि जब भी धूप से आएं तो कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए, ताकि शरीर का टेंपरेचर नार्मल हो जाए. हर किसी का शरीर अलग होता है, इसलिए पानी का असर भी अलग ही पड़ सकता है.

धूप से बचना चाहिए

डॉ बंसल का कहना है कि गर्मी के मौसम में जितना हो सके धूप से बचें, ज्यादा धूप में रहने से लोगों को हाइपरथर्मिया हो जाता है. इस कंडीशन में लोगों के शरीर का टेंपरेचर 103-104 डिग्री फॉरेनहाइट पहुंच जाता है और बहुत बार तो लोग इस वजह से अपनी जान भी खो देते हैं. इसलिए धूप में कम रहना बेहतक माना जाता है. गर्मी के मौसम में लोगो को काफी पसीना आता है जिसकी वजह से हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ता है. इस दिक्कत से बचने के लिए ब्लड सोडियम लेवल को सही रखना जरूरी है और आप सोचेंगे ये कैसे सही रखें तो आपको बता दें कि घर आते ही आपको पानी में नींबू, नमक और चीनी मिक्स करके पीना चाहिए. इससे शरीर में सोडियम की दिक्कत नहीं होगी.

दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए?

डॉ का कहना है कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना काफी अच्छा होता है और ऐसा करने के लिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी है.  डिहाइड्रेशन से आज के समय में बचना काफी जरूरी है. गर्मी के मौसम में बहुत सी बीमारियां होने के चांस होते हैं ऐसे में अपना शरीर का ख्याल रखना हमारे लिए काफी जरूरी होता है और एक्सरसाइज भी करनी चाहिए.

 

Sanskriti jaipuria

Share
Published by
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

मंडप बना WWE का रिंग! दूल्हा-दुल्हन की कुश्ती देख मेहमान भी छोड़ बैठे खाना; रखी थी अनोखी शर्त

China Viral Wedding: दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की जगह को एक रेसलिंग अखाड़े में बदल…

Last Updated: May 28, 2026 19:26:49 IST

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं…ये खिलाड़ी है IPL इतिहास का बेस्ट पिक, जिसने खरीदा वो…

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Last Updated: May 28, 2026 19:23:32 IST

कीवी खाने के हैं गजब के फायदे, चेहरे पर ग्लो और वजन नियंत्रण करने में करेगा मदद, देखें फायदे

क्या आप जानते हैं कि कीवी फल का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद…

Last Updated: May 28, 2026 18:19:00 IST

Jokes Of The Day: तनाव ने जीना कर दिया है मुहाल? पढ़ना शुरू करें ये मजेदार जोक्स, दूर हो जाएगी बोरियत

Joke of The Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 28, 2026 18:16:43 IST

चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते…

Last Updated: May 28, 2026 15:56:44 IST